भाजपा उतरी मंडल ने महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। कल्याणपुर प्रखंड के ध्रुवगामा गांव निवासी मुकेश सिंह को बीजेपी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फूलहारा निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। रतनपुर निवासी संगम कुमार को मंडल में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के संबंध में भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष नीलम सहनी ने आधिकारिक पत्र जारी किया है। इन तीनों नेताओं के विभिन्न पदों पर मनोनीत होने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। विधानसभा संयोजक विजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, दिलीप सहनी, इंद्रमणि सिंह, रामचंद्र ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर और गुड्डू महात्मा ने इन नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त की है। ध्रुवगामा के मुखिया राजेश कुमार, पूर्व मुखिया लालाबाबू राय, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार त्रिवेदी, अरुण कुमार, ओम प्रकाश कुशवाहा, सुशील मालाकार और महेश चौरसिया सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इन नियुक्तियों पर हर्ष व्यक्त किया है।