कांगड़ा जिले में पुलिस के ‘क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत बैजनाथ में एक युवक को 6.10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसकी ऑल्टो कार से पकड़ा। आरोपी नशे की यह खेप कार में छिपाकर सप्लाई करने की फिराक में था। बता दे कि बैजनाथ पुलिस टीम पपरोला–मझैरना चौक (NH-154) पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान शाम 4:25 बजे उन्हें श्याम लाल हार्डवेयर स्टोर के पास खड़ी एक सफेद ऑल्टो K10 कार नशा होने की पुख्ता सूचना मिली। हेराइन के साथ तस्कर गिरफ्तार सूचना के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के नीचे बिछे फुटमैट के भीतर 6.10 ग्राम हेरोइन छिपाई हुई मिली, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ कार को भी कब्जे में ले लिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय रिंकु कुमार के रूप में हुई है, जो बैजनाथ के वार्ड नंबर-1, पडोंल रोड का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 25 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पहले भी पकड़ा गया था पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी रिंकु कुमार आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ 5 अगस्त 2025 को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, तब उससे 5.90 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था।जमानत पर बाहर आने के बाद उसने दोबारा नशे के कारोबार में संलिप्तता शुरू कर दी थी।