कांग्रेस नेत्री से सगाई बाद सपा नेता से छिना पद:मेरठ में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक गिरी की पूनम पंडित से हुई इंगेजमेंट

कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित से मेरठ में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक गिरी को सगाई करना भारी पड़ गया। इधर दीपक गिरी की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, उधर पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया।
समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने गुरुवार देर रात आदेश का लेटर जारी किया है। जिसमें उन्होंने दीपक गिरी को पदमुक्त करने का आदेश जारी किया है। ये लेटर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि दो दिन पहले ही दीपक गिरी ने बुलंदशहर की रहने वाली कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित से इंगेजमेंट की है। दोनों ने अपनी इंगेजमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं। पदमुक्त करने के 2 कारण हैं मुख्य समाजवादी पार्टी के युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष दीपक गिरी को पद मुक्त कर दिया है। अरविंद गिरी ने ये लेटर जारी किया है। राजनीति गलियारे में अलग-अलग चर्चाएं हैं। दीपक गिरी के पदमुक्त करने का लेटर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पद से हटाने के पीछे 2 कारण बताए जा रहे हैं। पहला कांग्रेस नेत्री के साथ शादी करना। दूसरा एक महिला ने दीपक गिरी पर धोखा देने का आरोप लगाया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद पाटी ने यह फैसला लिया है।
महिला ने दीपक गिरी पर लगाए धोखे के आरोप दरअसल बुलंदशहर निवासी पूनम पंडित और मवाना के दीपक गिरी की सगाई के बाद जब दोनों ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया उसके बाद एक महिला ने आकर दीपक गिरी के घर हंगामा कर दिया। उन पर तमाम आरोप लगाए। महिला ने खुद को दीपक गिरी की प्रेमिका, पूर्व पत्नी बताया। महिला दीपक गिरी के घर में घुसकर हंगामा करने लगी। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। देर रात महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर भी अपने साथ हुए शोषण का खुलासा किया।
कौन हैं पूनम पंडित
पूनम पंडित ने 2020-21 के किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के साथ धरना देकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद वे राजनीति में भी सक्रिय रहीं और कई सामाजिक अभियानों में हिस्सा लिया।
इंस्टा पर पोस्ट की तस्वीरें, लिखा भावुक पोस्ट
पूनम ने जहां अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी सगाई की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा-इस दिन का सभी को इंतजार था। सभी मेरे इंस्टाग्राम पर और फेसबुक पर पूछते थे कि आप कब शादी कर रहे हो। तो इंतजार खत्म और हम जल्दी शादी कर रहे हैं। हमारी कल एंगेजमेंट थी। काफी देर तक फ्री हुए। इसलिए फोटो आज आपके साथ साझा कर रही हूं। इनसे मिलिए ये हैं दीपक जी मेरे जीवनसाथी। हमेशा मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। दुनिया ने इनको न जाने क्या क्या कहा फिर भी सभी की बात दरकिनार करते हुए हमेशा मुझे सपोर्ट किया। महादेव का शुक्रिया कि मुझे दीपक जी जैसे जीवनसाथी मिले। वहीं दीपक गिरी को भी उनके सोशल मीडिया पर समर्थक और प्रशंसक बधाईयां दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *