कांग्रेस ने 2 विधायकों को क्रॉस वोटिंग का दोषी माना:डिसिप्लिनरी कमेटी अध्यक्ष बोले- 3 MLA ने अपना पक्ष रखा, आखिरी फैसला हाईकमान करेगा

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर शुक्रवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस की डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी (DPC) की बैठक हुई। क्रॉस वोटिंग के आरोपों में घिरीं नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी और साढौरा विधायक रेनू बाला भी बैठक में पहुंचीं। कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने बताया कि पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल का शोकॉज नोटिस पर जवाब नहीं आया, जिससे साफ है कि उन्होंने क्रॉस वोट किया है। शैली चौधरी और रेनू बाला ने कमेटी के सामने अपना पक्ष रखा, जबकि रतिया विधायक जरनैल सिंह ने लिखित में जवाब दिया। कल हाईकमान को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। हाईकमान ही तय करेगा कि इन पर कब और क्या कार्रवाई करनी है। धर्मपाल मलिक के बयान के बाद ऐसा माना जा रहा है कि नोटिस का जवाब न देने वाले कांग्रेस मोहम्मद इलियास और मोहम्मद इसराइल पर कार्रवाई कर सकती है, क्योंकि दोनों बागी हो गए हैं। पहले जानिए 4 संभावित ऑप्शन और नतीजा क्या होगा कमेटी में पूर्व सांसद समेत चार मेंबर कांग्रेस अनुशासन कमेटी के चेयरमैन सोनीपत के पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक हैं, जो कभी भजनलाल के खास माने जाते थे। कमेटी में पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, जगाधरी से विधायक अकरम खान, शाहबाद के पूर्व विधायक अनिल धन्तौड़ी और सदस्य सचिव एडवोकेट रोहित जैन हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अनुशासन समिति में हुड्डा और सैलजा गुट समर्थकों के बीच बैलेंस है। यहां पढ़िए क्या बोल रहे क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक… शैली बोलीं- किसी के कहने पर इस्तीफा नहीं दूंगी कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने साफ कहा कि वह अभी कांग्रेस में हैं और किसी के कहने पर इस्तीफा नहीं देंगी। राज्यसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में ही वोट किया था। बड़े नेता उन्हें टारगेट कर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2016 के राज्यसभा चुनाव में क्या गड़बड़ी हुई थी, यह सभी जानते हैं। पिछले राज्यसभा चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवार एक वोट से हारा था। पार्टी के अंदर क्या चल रहा है, अगर सच सामने आया तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। रेणू बोलीं- मेरे खिलाफ षडयंत्र कांग्रेस विधायक रेनू बाला ने क्रॉस वोटिंग के मामले में अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों के नाम क्रॉस वोटिंग के मामले में बिना किसी आधार के उछाले जा रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि वह इन आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन करती हैं और पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। इसराइल बोले- मन की आवाज पर वोट दिया कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर कहा कि उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल को अपनी मन की आवाज और क्षेत्र की भलाई के लिए वोट दिया है। उन्होंने कहा कि वोट देना उनका अधिकार है और उन्होंने वही किया जो उन्हें सही लगा। अब पार्टी जो भी फैसला लेगी वह उन्हें मंजूर होगा। जरनैल सिंह बोले- पार्टी में हमारे कई विरोधी विधायक जरनैल सिंह ने कहा, पार्टी में कई मेरे विरोधी लोग हैं, जो ऐसी बातें कह रहे है। हालांकि हमनें क्रॉस वोटिंग नहीं की है। हमारी पार्टी में किसी ने भी क्रॉस वोटिंग नहीं की है। पता नहीं क्यों ऐसी अफवाहें चल रही है। सभी कांग्रेस के नेता पार्टी के साथ है। ———————– ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा राज्यसभा चुनाव,क्रॉस-वोटिंग में फंसे विधायकों की जा सकती विधायकी:सिर्फ 1 वजह काफी, तब दलबदल कानून लगेगा; 2014 के सर्कुलर का भी पेंच हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले कांग्रेस विधायकों को पार्टी ने शोकॉज नोटिस जारी कर दिया है। बुधवार की सुबह ही पार्टी ने इन चार विधायकों के नाम जारी किए थे। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने बताया कि नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढ़ौरा विधायक रेनू बाला ने क्रॉस वोटिंग की थी। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *