पंजाब कांग्रेस के सूबा प्रधान राजा वड़िंग के जुबान फिसलने के मीम बनने के बाद अब गीत बनने भी शुरू हो गए हैं। कांग्रेस प्रधान के जनवरी में 12 पांजा 48 के बयान पर लुधियाना के दोगाना सिंगर पिंदू शाह ने सांग रिलीज किया है। इसमें बिना सोचे समझे बोलने वालों पर स्टायर किया गया है।
गीत के बोलों में पत्नी कहती है कि जट्टा तुम पागल हो गए हो जो बिना सोचे मसझे कुछ भी कहे जा रहे हो। इस पर पति जवाब देता है कि मैं ज्यादा दारू पीने पर भी कभी भाभी को साली नहीं कहता, मैं दारू पीने पर भी 12 पांजा 48 नहीं कहता हूं। पंजाबी सिंगर पिंदे शाह ने 2 दिन पहले ही इस गीत को अपने यूट्यूब पर रिलीज किया है। राजा बड़िंग के बयान से जुड़ा होने के चलते ये गीत तेजी से वायरल हो रहा है और 2 दिन में ही इसे 50 हजार के करीब व्यू मिल चुके हैं। गीत का टाइटल में मैथेमेटिक में 12×5 =48 रखा गया है। इस गीत को पिंदू शाह ने राजा बड़िंग के बयान के बाद ही लिखा, कंपोज किया और गाया है। इससे पहले भी पिंदू शाह पंजाबी सभ्याचार को प्रोमोट करने और स्टायर करने वाले गीत गा चुके हैं।
सिंगर इस गीत में अपनी सफाई देता है कि चाहे उसने पी रखी हो, लेकिन उसे सब होश रहता है। वह दारू पीने पर भी अपनी याददाश्त पर गर्व करता है। कभी जसप्रीत कौर के साथ इनकी जोड़ी रही जो बाद में विवाद के चलते टूट गई थी। नए गीत 12 पांजा 48 में पिंदू शाह राजोवालिया ने मनताज खान के साथ गीत गाया है। इसे पिंदू शाह राजोवालिया और राज जोधपुर ने लिखा है। पिंदू शाह राजोवालिया के यूट्यूब पर 17 हजार सब्सक्राइवर हैं। आम आदमी पार्टी पर भी गा चुका गीत
पिंदू शाह राजोवालिया ने आम आदमी पार्टी पर भी गीत गाया है। इसमें पटवारियों को सावधान किया गया है। आम आदमी पार्टी ने जब भ्रष्टाचार के विरुद्ध ऐलान किया था और तहसीलों व फर्दों का काम आनलाइन किया था तब सिंगर ने गीत गाया था कि अब पहले जैसे काम नहीं चलेगा, अब बड़ा एलान हो गया है, अब अपना बचाव रखना क्योंकि पहले वाला काम खत्म हो चुका है। अब पहले की तरह रिश्वतखोरी का काम नहीं चलेगा। इसके अलावा पिंदू शाह राजोवालिया बापू दी दवाई,चंदन दा बूटा, कनाडा Vs पंजाब,बुलेट और एलान जैसे हिट गीत दे चुके हैं। जानें कांग्रेस प्रधान के 12×5 =48 पर कौन क्या कह चुका
CM ने कहा था-कांग्रेस के पास विद्वान नेता बचे हैं- CM भगवंत मान ने राजा वड़िंग के वायरल हुए 12×5 =48 बयान पर सबसे तीखा और मजाकिया कटाक्ष किया था। उन्होंने मजीठा और श्री मुक्तसर साहिब की रैलियों में कहा था कि कांग्रेस के पास अब ऐसे विद्वान नेता बचे हैं जिन्हें पहाड़ा भी नहीं आता।जिस पार्टी के अध्यक्ष को यह नहीं पता कि 12 × 5 = 60 होते हैं वे पंजाब की अर्थव्यवस्था और हिसाब-किताब क्या संभालेंगे। BJP ने एक्स पर लिखा-महिलाओं के भत्ते का हिसाब लगाने चले, लेकिन खुद ही उलझे – बीजेपी नेताओं ने भी इस बयान को हाथों-हाथ लिया और एक्स पर कई कमेंट किए। पीजेपी के एक्स हेंडल से लिखा गया कि कांग्रेस के सूबा प्रधान राजा वडिंग महिलाओं के 1100 रुपए के भत्ते का हिसाब लगाने चले थे, लेकिन खुद ही उलझ गए। बीजेपी ने इसे पप्पू-2 का नाम देते हुए तंज कसा और कहाकि पूरी कांग्रेस पार्टी ही बिना सोचे-समझे बोलने की शौकीन है। शिरोमणि अकाली दल कहा था-राजा को एजुकेशन की जरूरत- अकाली दल के नेताओं ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा था कि राजा वडिंग को राजनीति के साथ-साथ प्राइमरी शिक्षा की भी जरूरत है। उन्होंने इसे पंजाब कांग्रेस की गिरती साख का प्रतीक बताया। बयान वायरल होने पर राजा वडिंग दी थी सफाई
12 पांजा 60 बयान पर मीम बढ़ने पर राजा वड़िंग ने मीडिया के सामने सफाई दी थी कि वह तो 60 ही कहने वाले थे। इस बीच स्टेज से किसी ने कह दिया कि 4 साल के 48 बनते हैं, इसलिए गलती से 48 निकल गया। उन्होंने कहा कि विरोधी छोटी सी बात का बतंगड़ बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, इंसान से गलती हो जाती है, मैंने कोई गुनाह नहीं किया। हालांकि इस बयान पर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हजारों मीम्स बने।