कांग्रेस MLA के भतीजे की शादी में आएंगे CM:फतेहाबाद में प्रीतिभोज कल, दीपेंद्र हुड्‌डा भी आएंगे; झज्जर के बिजनेसमैन की बेटी बनेगी दुल्हन

फतेहाबाद में कांग्रेसी विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के भतीजे अभिमन्यु के शादी समारोह में हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी शामिल होंगे। वह कल 18 फरवरी को भूना रोड स्थित फाइव एकड़ पैलेस में होने वाले प्रीतिभोज समारोह में पहुंचेंगे। सीएम हेलिकॉप्टर से आएंगे। हेलिकॉप्टर की लैंडिंग पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर होगी। इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सांसद कुमारी सैलजा के अतिरिक्त प्रदेश सरकार के कई मंत्री-विधायकों के भी आने की संभावना है। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन भी सीएम के दौरे के चलते अलर्ट मोड पर है। बता दें कि, विधायक बलवान के छोटे भाई सुरेश दौलतपुरिया के बेटे अभिमन्यु की शादी झज्जर के बिजनेसमैन आनंद देशवाल की बेटी नैंसी से होगी। अभिमन्यु के ससुर का ईंट भट्‌ठों का कारोबार है। जिले के प्रमुख सियासी परिवार में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 20 फरवरी को होगी शादी, रोहतक जाएगी बारात विधायक के भतीजे अभिमन्यु की शादी 20 फरवरी को होनी है। 20 फरवरी की शाम को उनकी बारात रोहतक जाएगी। वहां मैरिज पैलेस में उनकी शादी का मुख्य समारोह होगा। उससे पहले परिवार की ओर से नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए प्रीतिभोज समारोह रखा गया है। परिवार के बिजनेस और राजनीति में हाथ बंटाते हैं अभिमन्यु अभिमन्यु दौलतपुरिया अभी परिवार के बिजनेस और अपने चाचा की राजनीति में हाथ बंटाते हैं। अभिमन्यु साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान लाइमलाइट में आए थे। उन्होंने ही अपने चाचा का चुनावी कैंपेन और पूरा मैनेजमेंट संभाला था। अब भी विधायक की अनुपस्थिति में हलके में सामाजिक कार्यक्रमों में अभिमन्यु ही शामिल होते हैं। खासकर, युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी प्रमुखता से भागीदारी होती है। सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध वीवीआईपी मूवमेंट के कारण भूना रोड पर 18 फरवरी को सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। डीसी डॉ. विवेक भारती और एसपी सिद्धांत जैन ने अधिकारियों के साथ समारोह स्थल पर जाकर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। समारोह के दिन कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों की आवाजाही होगी। 5 PHOTOS में देखिए शादी के समारोह….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *