कांग्रेस MLA ‘लांबा-लांबा घूंघट’ सॉन्ग पर जमकर नाचीं,VIDEO:महेंद्रगढ़ में बेटे की संगीत सेरेमनी में दिखा अंदाज, राजस्थान के खनन कारोबारी की बेटी से हुई शादी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की नांगल चौधरी सीट से कांग्रेस की MLA मंजू चौधरी का डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह लांबा-लांबा घूंघट गीत पर घूंघट निकालकर जमकर नाचती दिख रही हैं। असल में यह वीडियो उनके बेटे यश चौधरी की लेडीज संगीत सेरेमनी का है। 18 फरवरी को संगीत सेरेमनी हुई। जबकि 19 फरवरी को बारात राजस्थान के कोटपुतली के लिए रवाना हुई। यश की होने वाली दुल्हन उजाला, कोटपुतली के गांव पवाला राजपूत के खनन कारोबारी अशोक छवाड़ी की बेटी हैं। विवाह समारोह में दोनों राज्यों के कई राजनेता और सामाजिक लोग शामिल हुए। यश LLB स्टूडेंट, उजाला M.Sc. कर रहीं
विधायक मंजू चौधरी के बेटे यश चौधरी LLB की पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि उनकी होने वाली दुल्हन उजाला राजस्थान विश्वविद्यालय से एमएससी कर रही हैं। दोनों परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। नांगल चौधरी में हुआ भात-लग्न कार्यक्रम
शादी से पहले महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी स्थित प्रशांत मैरिज गार्डन में भात, लग्न और अन्य रस्मों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दूल्हे को आशीर्वाद दिया। उनके अलावा कई अन्य राजनीतिक नेताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। लेडिज संगीत में विधायक का डांस चर्चा में
शादी से पूर्व गांव छापड़ा बीबीपुर स्थित विधायक निवास पर आयोजित लेडिज संगीत कार्यक्रम में मंजू चौधरी ने पारंपरिक गीत “लांबा-लांबा घूंघट करना पड़ेगा” पर डांस किया। इस दौरान उन्होंने गीत के बोल के अनुसार घूंघट भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थकों और क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक के इस अंदाज की खूब सराहना की जा रही है। परिवार में पांच संतान, चौथे नंबर पर हैं यश
विधायक मंजू चौधरी के परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दो बेटों संदीप और अभय सिंह की शादी पहले ही हो चुकी है, जबकि एक बेटी भी विवाहित है। यश परिवार में चौथे नंबर पर हैं। मां के चुनाव में कैंपेन किया
अक्टूबर 2024 विधानसभा चुनाव में यश ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपनी मां के चुनाव की कैंपेन संभाली थी। चुनावी कार्यक्रमों की योजना बनाना, कार्यकर्ताओं से समन्वय करना और क्षेत्रीय दौरों का कार्यक्रम तय करना इन सभी में यश सक्रिय रहे। स्थानीय लोगों के बीच उनकी सक्रियता की भी चर्चा रही थी। दुल्हन का परिवार भी प्रतिष्ठित
दुल्हन उजाला के पिता अशोक छवाड़ी राजस्थान में खनन व्यवसाय से जुड़े प्रमुख कारोबारी बताए जाते हैं। उनके कई माइंस और क्रशर संचालित हैं। दोनों परिवारों ने विवाह को सादगी और परंपरा के साथ भव्यता का मिश्रण बताते हुए मेहमानों का स्वागत किया। राव संग डिनर व भाजपा सरकार की सराहना कर सुर्खियों में रहीं —————— ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा- MLA सतपाल की डांस VIDEO:चलती बस में ठुमके लगाए, नेताओं ने पैसे लुटाए; केरल टूर पर गए हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा और कैथल के पूंडरी से विधायक सतपाल जांबा की केरल ट्रिप की एक वीडियो सामने आई है। दोनों एक बस में साथ-साथ ठुमके लगा रहे हैं। बैकग्राउंड में अमित सैनी रोहतकिया का सॉन्ग भी चल रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *