कांग्रेस MLA वत्स बोले-पार्टी में कई जयचंद:आरोप- बड़े नेता पार्टी को बेच रहे, राहुल गांधी कार्रवाई करें; हुड्‌डा ने कहा- ये BJP का खेल

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद कांग्रेस में मची कलह के बीच बादली विधायक कुलदीप वत्स ने बागी तेवर अपना लिए हैं। वत्स ने यहां तक कह दिया कि कई बड़े नेता कांग्रेस को बेच रहे हैं। पार्टी में बहुत जयचंद बैठे हैं जिन पर राहुल गांधी तुरंत कार्रवाई करें। दैनिक भास्कर एप से बातचीत में कुलदीप वत्स ने स्वीकार किया कि वे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम नायब सैनी के संपर्क में हैं। उनके मुताबिक- हलके के काम कराने के लिए सीएम के पास जाना ही पड़ता है। कांग्रेसी सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा या किसी दूसरे नेता से विवाद के सवाल का वत्स ने सीधा जवाब न देते हुए कहा- मेरे नेता बस भूपेंद्र हुड्डा हैं। कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर वह बोले कि 5 मई को बड़ा फैसला लेंगे। वत्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह के साथ वाली अपनी फोटो हटा चुके हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग वाले दोनों के बीच तीखी बहस की खबरें आई थी। उसके बाद वत्स के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कुलदीप वत्स की ओर से उठाए सवालों पर चुप्पी तोड़ी है। करनाल में मीडिया से बातचीत में हुड्डा बोले-किसी भी दबाव के आगे कांग्रेस नहीं झुकेगी। वत्स जिस खेल की बात कर रहे हैं, वो BJP के बड़े नेता ने किया होगा।
पहले समझिये…वत्स की कांग्रेस से दूरी कैसे बढ़ी अब पढ़िए…दैनिक भास्कर एप से बातचीत में वत्स ने क्या अहम बातें कही सवाल: राज्यसभा चुनाव के पूरे विवाद को कैसे देख रहे हैं?
जवाब : भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव एजेंट थे, जिन 5 विधायकों ने पार्टी के खिलाफ वोट डाले उनके वोट भी हुड्डा साहब ने देखे। दुख इस बात का है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। जिनकी वजह से हताश हुआ। सवाल: हुड्डा ने खुद सफाई दी कि आपने पार्टी को वोट दिया, क्या इससे संतुष्ट हैं?
जवाब : हुड्डा साहब से तो संतुष्ट हूं, वो पिता समान हैं। बात ये है कि कांग्रेस में जो बड़े लीडर बैठे हैं, जो हर बार कांग्रेस की फजीहत कराते हैं और बदनाम होते हैं जो सच्चाई से साथ रहते हैं। ऐसे बड़े नेता दिल्ली में भी बैठे हैं, पार्टी ने उन्हें दुनिया भर की पद-प्रतिष्ठा भी दे रखी है। ये कांग्रेत को बेचते हैं।
पार्टी को तुरंत उन 5 विधायकों को पार्टी से बाहर करना चाहिए था। मुझे पता है, इनमें पीछे कोई न कोई बड़ा नाम है। सवाल: सियासी चर्चा है कि सत्ता पक्ष का आपके ऊपर दबाव था, क्या रेड का डर दिखाया?
जवाब : मेरे ऊपर किसी किस्म का दबाव नहीं था, न किसी का दबाव मानता। वो नोट भी नहीं बना जो मुझे खरीद सके। मैं कसम खाकर कह सकता हूं, मैंने ज़मीर को नहीं बेचा। सवाल: राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले CM आपके घर आए, भाजपा में जाने की चर्चाएं हैं?
जवाब : हलके के कामों के लिए मैं सीएम के पास ही जाऊंगा। सीएम राजा होता है। मैंने उन्हें भतीजों की शादी का कार्ड दिया। सीएम आए, उनका बड़प्पन है। उनका कर्ज रहेगा मुझ पर। मनोहरलाल खट्टर दो बार प्रदेश के सीएम रहे, उनसे भी मिलता था, उनके भी संपर्क में हूं। सवाल: कांग्रेस में किससे नाराजगी है, किस नेता से?
जवाब : मुझे कांग्रेस के सिस्टम से नाराजगी है। जो मठाधीश बने बैठे हैं। मैं डरता नहीं हूं, जल्दी ही नाम भी सामने आगा। दिल्ली में भी बैठे हैं बड़े-बड़े पद लेकर। सवाल: आपकी दीपेंद्र हुड्डा से नाराजगी की चर्चाएं हैं?
जवाब : भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पिता की तरह मानता हूं, वे मेरे नेता भी हैं। बस सबकुछ भूपेंद्र हुड्डा हैं। मैं सिस्टम से दुखी हूं। कुछ अपने आदमियों से भी दुखी हूं। राहुल गांधी से मांग की है कि छोटे नेताओं पर कार्रवाई तो दुनिया करती है, बड़े नेताओं पर कार्रवाई करें। सवाल: क्या आप पार्टी छोड़ने जा रहे हैं, अगला कदम क्या है?
जवाब : आज तो कांग्रेस में हूं। अपने जन्मदिन पर 5 मई को बड़ा फैसला लूंगा। पूरे प्रदेश का भ्रमण करूंगा। अभी इंतजार करूंगा कि पार्टी सिस्टम खराब करने वाले नेताओं पर क्या कार्रवाई करती है। ——————— क्रॉस वोटिंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भूपेंद्र हुड्‌डा बोले-MLA वत्स का बयान भाजपा का खेल:करनाल में कहा- किसी को बख्शा नहीं जाएगा; शैली चौधरी नोटिस का जवाब दें हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के भीतर मची रार अब खुलकर सामने आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करनाल में कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स और शैली चौधरी द्वारा उठाए गए सवालों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हुड्डा ने साफ कर दिया कि पार्टी के भीतर जो कुछ भी हुआ है, उसकी पूरी जवाबदेही तय की जाएगी। (पूरी खबर पढ़ें) सैलजा की करीबी MLA का हुड्डा पर हमला:बोलीं-इनके कारण हरियाणा में सत्ता से चूके; कांग्रेस की बजाय खुद की सरकार चाहते थे हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर जारी सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में यमुनानगर के सढौरा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला ने सामने आकर अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *