कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:IIT में वैलेंटाइन डे पर लैब टेक्नीशियन का सुसाइड, 500 रुपए रिश्वत लेने वाला लेखपाल सस्पेंड

नमस्कार, कानपुर में आज (शनिवार) की बड़ी खबरें… IIT में जूनियर टेक्नीशियन युवती ने वैलेंटाइन डे पर सुसाइड कर लिया। सुबह मंगेतर से बात करने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवती ने कहा- मैं जान देने जा रही। सजेती में सागर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला की साड़ी डंपर में फंस गई। वह फिर करीब 50 मीटर तक घसीटती रही। फिर टायर के नीचे आकर दम तोड़ दिया। ठाकुर हूं… वाले विवाद में महिला बैंक कर्मी ने कहा- मैनेजर छेड़छाड़ करते थे। इसी से तंग आकर रिजाइन किया। बिधनू में 500 रुपए की रिश्वत लेने वाले लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *