कानपुर पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। वह लाइटर वाली पिस्टल से लोगों को डराता है और पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करता था। आरोपी दरोगा उन्नाव जिले के रहने वाला है। अनवरगंज पुलिस ने कालपी रोड से अरेस्ट किया है। DCP सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया- आरोपी युवक संजय को गिरफ्तार किया है, ये फर्जी दरोगा बनकर के लोगों को ठगता था। लोगों को नौकरी लगवाने के साथ-साथ ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर भी ठगी करता था। इसको अरेस्ट करके जेल भेजा जा रहा है, इसके साथी दुर्गेश और विजय का नाम पूछताछ में सामने आया है। 3 तस्वीरें देखिए… ज्वाइंट कमिश्नर की गाड़ी की नंबर प्लेट बरामद
संजय के पास से पुलिस ने एक गाड़ी आई 20 गाड़ी बरामद की है। इस पर सरकारी गाड़ी के नंबर प्लेट (UP32EG2250) मिले। जो कि लखनऊ के ज्वाइंट कमिश्नर इनकम टैक्स की है। जबकि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन UP35BK8203 इसका वास्तविक नंबर है। ये लोग सरकारी अफसर की गाड़ी की नंबर प्लेट लगाकर रौब गाठता था। CM के सलाहकार के लैटर पैड मिले
पुलिस को संजय के पास से सीएम के पूर्व एडिशनल चीफ के लेटर हेड मिले है। इन्हें दिखा करके लोगों के ट्रांसफर पोस्टिंग और परीक्षा में पास करवाने की बात करते हुए ठगी करता था। इसके पास से CBI के कई कार्ड और यूपी पुलिस के दारोगा का आई कार्ड मिला है। आरोपी बोला- डिप्टी सीएम का PSO है दुर्गेश सविता
आरोपी संजय ने पुलिस पूछताछ में बताया- ये वर्दी और बरामद सामान उसके नहीं हैं। ये सब कुछ दुर्गेश के हैं। दुर्गेश भी उन्नाव का रहने वाला है, ये अपने आप को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का PSO बताता है। इस बात की पुष्टि पुलिस ने अपने बयान में करते हुए लिखा- दुर्गेश अभी फरार है, बताया जा रहा है, वह इस समय नौकरी से टर्मिनेट चल रहा है। ————————
ये खबर भी पढ़ें…
भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पर चाकू से हमला, VIDEO:कानपुर में आरोपियों ने पीठ में मारी गोली, बजरंगदल का पूर्व नगर संयोजक अरेस्ट कानपुर में पुरानी रंजिश में भाजयुमों के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से अधिक वार किए। इसके बाद गोली मार दी गई। मरा समझकर सभी आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलेट में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी है। पढ़िए पूरी खबर