कानपुर शहर के मौसम में बदलाव लगातार जारी है। तेज धूप के बाद शाम के समय तेज हवाएं व बारिश तापमान को गिरा रही है। लेकिन तापमान के गिरने का यह सिलसिला जल्द ही थमने वाला है। बुधवार को दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। जिस पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी व बारिश की गतिविधियां हो रही थी। वह आज सुबह 11 बजे के बाद आगे निकल सकता है, जिसके बाद दोपहर में धूप निकलेगी। हालांकि हल्के बादल छा सकते हैं। 12 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। पारा 38 डिग्री के पार जा सकता है। दोपहर में धूप, शाम को बारिश मंगलवार को दिन में तेज धूप से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। सूरज के तेवर भी सख्त रहे। दोपहर में सड़कों पर निकलने वाले लोगों को उमस व गर्मी का सामना करना पड़ा। सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से -2.5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया है। शाम होते ही मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश ने तापमान गिरा दिया। 12 अप्रैल तक साफ रहेगा मौसम मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि यह प्री मानसून की बारिश थी जो कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही थी। बुधवार सुबह के बाद यह मौसमी सिस्टम आगे बढ़ सकता है। इसके बाद दिन में तेज धूप निकलेगी। साथ ही आने वाले दिनों में लगातार तापमान बढ़ने की संभावना है। 12 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा।
बीते दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 01 अप्रैल 18.6 35.8 02 अप्रैल 19.4 37.8 03 अप्रैल 22.4 35.8 04 अप्रैल 20.4 36.0 05 अप्रैल 16.6 34.0 06 अप्रैल 15.8 32.2 07 अप्रैल 18.5 33.8 (सोर्स – सीएसए मौसम विभाग)
मौसम पूर्वानुमान दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 08 अप्रैल 15.0 28.0 09 अप्रैल 17.0 32.0 10 अप्रैल 18.0 33.0 11 अप्रैल 19.0 35.0 12 अप्रैल 19.0 35.0 (सोर्स – आईएमडी)