कानपुर में रील बना रही ट्रांसजेंडर को कॉन्स्टेबल ने सरेआम किस किया। ट्रांसजेंडर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उसने गाना लगाया- छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला…। वीडियो वायरल होने पर कॉन्स्टेबल ट्रांसजेंडर से वीडियो डिलीट करने की मिन्नतें कर रहा है। कॉन्स्टेबल ने उसकी पोस्ट पर लिखा- बहुत प्रॉब्लम हो रही है। नौकरी पर बात आ गई है। प्लीज इसे डिलीट कर दो। जब ट्रांसजेंडर ने वीडियो नहीं हटाया तो कॉन्स्टेबल ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी डिलीट कर दी। मामला रविवार का ग्वालटोली थानाक्षेत्र के आनंदेश्वर मंदिर के पास पार्किंग एरिया का है। उस समय पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान चलते-चलते एक ट्रांसजेंडर ने रील बनानी शुरू कर दी। तभी कॉन्स्टेबल उसके करीब आया और उसे किस किया। वीडियो को अब तक 1000 से ज्यादा लोगों ने देखा है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… महाशिवरात्रि के बाद रविवार को आनंदेश्वर मंदिर में प्रीतिभोज था। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान वहां एक ट्रांसजेंडर भी पहुंची। गश्त कर पुलिस फोर्स के आगे-आगे चलने लगी और रील बनाने लगी। उसने गाना लगाया- छैला, बाबू तो कैसा दिलदार निकला…चोर समझी थी मैं, थानेदार निकला… । इस दौरान एक कॉन्स्टेबल उसके पास आया और उसके गाल को चूम लिया। फिर यह वीडियो स्मार्टी कौशल नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया। जिसमें 10 से अधिक पुलिसकर्मी सड़क पर गश्त करते नजर आ रहे हैं। 90 कमेंट, 1009 लोगों ने किया शेयर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पोस्ट को 1845 लोगों ने लाइक किया है। जबकि पोस्ट को 1009 लोगों ने शेयर, 53 लोगों ने रीपोस्ट और 90 लोगों ने कमेंट किया है। कुछ यूजर ने कांस्टेबल की हरकत पर आपत्ति जताई। वीडियो वायरल होने के बाद कॉन्स्टेबल ने sandeepkumar120799 नाम की आईडी से कमेंट लिखा- अरे सुनो ये मैं ही हूं। मुझे प्राब्लम हो रही है। नौकरी पर बात आ गई है। प्लीज यार इसे डिलीट कर दो और मेरे पर मैसेज करो। ACP बोले- कॉन्स्टेबल का पता चल रहे
एसीपी कर्नलगंज अमित कुमार चौरसिया ने बताया कि कॉन्स्टेबल ग्वालटोली थाने में तैनात नहीं है। हो सकता है वह ड्यूटी पर आया हो। इसका पता लगाया जा रहा है। वायरल वीडियो किस जगह का है। इसकी जांच कराई जा रही है। ………………….. ये खबर भी पढ़िए- शंकराचार्य पर रविंद्र पुरी बोले-अगर आरोप सही तो दंड मिले:योगेश्वरी ने कहा- छवि खराब करने की कोशिश; बच्चों से कुकर्म पर संत समाज बंटा प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश 2 नाबालिग बच्चों के गंभीर आरोपों के आधार पर है। कोर्ट के इस आदेश के बाद मामला कानूनी और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है। पूरी खबर पढ़ें…