कानपुर में पति-पत्नी के विवाद में बच्चे की मौत:मामा बोले-जीजा ने पटका, 9 घंटे कमरा बंद रखा; बाबा ने कहा- छीना-झपटी में गिरा

कानपुर में पति-पत्नी के विवाद में 2 साल के बेटे की मौत हो गई। महिला का आरोप है कि बेटे के दिल में छेद था। इलाज की झुंझलाहट में पति ने बच्चे को जमीन पर पटका। जब सिर से खून निकलने लगा तो करीब 8-9 घंटे कमरे में बंद रखा। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला ने कहा- मैं कमरे के बाहर मिन्नतें करती रही, लेकिन दरवाजा नहीं खोला। मायके वाले बेटे को कमरे से निकालकर अस्पताल लेकर गए। एक दिन इलाज के बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। जबकि ससुराल वालों का कहना है कि पति-पत्नी की छीना-झपटी में बच्चा गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति को हिरासत में ले लिया है। मामला गुरुवार दोपहर का सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर का है। अब पढ़िए दोनों पक्ष ने क्या कुछ बताया… पहले लड़के पक्ष की बात सिद्धार्थ नगर में रहने वाले मनोज उर्फ मयंक सैनी सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। मनोज के पिता रामबाबू ने बताया- बेटे की शादी तीन साल पहले दीक्षा से हुई थी। दोनों का 2 साल का बेटा स्वास्तिक था। शादी के 6 महीने बाद ही बहू अक्सर मायके जाने की जिद करती थी। बेटा जब मना करता, तो उससे झगड़ती थी। जब बेटा काम पर चला जाता था, तो बहू दिनभर फोन पर बातचीत करती रहती थी। इस बात को लेकर आय दिन दोनों में लड़ाई होती थी। रामबाबू ने बताया- पोते स्वास्तिक के दिल में छेद था। जिसका छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल से इलाज कराने की तैयारी चल रही थी। गुरुवार को स्वास्तिक को बुखार आ गया था। जिसका दवाई लेने के लिए मनोज और दीक्षा अस्पताल गए थे। अस्पताल से लौटने के बाद बहू मायके जाने की जिद करने लगी। बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि बहू स्वास्तिक को मनोज से छीनने लगी। वह मनोज की गोद में था। इसी छीना झपटी में बच्चा गोद से गिर गया। उसके सिर से खून बहने लगा। हम लोग फौरन बच्चे को प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बच्चे की मौत हो गई। अब पढ़िए महिला पक्ष ने क्या कहा… मामा शोभित सैनी ने बताया- मंगलवार को नागपंचमी के पर्व पर दीदी और भांजे को घर लाने की तैयारी थी। अब भांजे के शव लेकर घर जाना पड़ेगा। बच्चे के पैदा होने के बाद से उसे दिल की बीमारी थी। मनोज जीजा उसका ठीक तरह से इलाज नहीं करा रहे थे। उसकी दवाई में खर्च हो रहे रुपए को भी बहन से मांगता था। बच्चे को पटक कर 8 घंटे कमरे में बंद रखा
गुरुवार को बच्चे को बुखार आ रहा था। जिसका इलाज कराने के लिए बहन और जीजा अस्पताल गए थे। अस्पताल से लौटने के बाद भांजा जीजा की गोद में था। बहन बच्चे को दवा देने की तैयारी करने लगी। इस दौरान मनोज ने झल्ला कर बच्चे को गोद से पटक दिया। जिससे स्वास्तिक के सिर में चोट लग गई। इसके बाद मनोज ने कमरा बंद कर लिया। मेरी बहन बेटे को अस्पताल ले जाने के लिए घंटों मिन्नतें करती रही। लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद बहन से मुझे फोन कर जानकारी दी। जिसके बाद मैं परिजनों के साथ घर पहुंचा और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। अगर कमरे में 8-9 घंटे तक बंद न किया होता तो आज मेरा भांजा जिंदा होता। नाना बोले- मेरी बिटिया बहुत सीधी थी
नाना प्रभास ने बताया- दामाद ने इलाज के लिए कई बार उनसे पैसों की मांग की। जिस पर उसे पैसे भी दिए। बेटी आए दिन बताती थी कि बच्चे का पति इलाज कराने में टाल मटोल करता था। उन लोगों ने बच्चे का कई महीनों तक इलाज भी कराया था। और तो और मेरी बिटिया के ससुराल वाले उसे गलत बताते थे। वो छज्जे पर खड़ी होती थी, तो बोलते कि किसे देख रही है। कपड़े फैलाने छप पर जाती तो कहते थे कि किससे आंखें लड़ा रही हो। जबकि मेरी बेटी बिल्कुल ऐसी नहीं है। दामाद बार-बार बेटी से पैसे मंगाता था
नाना प्रभास ने कहा कि दो महीने पहले बच्चे की तबीयत खराब होने पर हम लोगों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसका पूरा खर्च हमने ही उठाया था। मेरी बिटिया को दामाद मनोज शादी के दो महीने बाद से ही मारने-पीटने लगा था। वो बीमार होकर मायके आती थी। तो हम उसकी दवाई-पानी कराते थे। मनोज ने दहेज का सारा सामान तोड़ दिया था। बार-बार बिटिया से पैसे लाने को कहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… मैनपुरी के मंदिर में छात्रा को गोली मारी: शादी से इनकार पर सिरफिरे प्रेमी ने की वारदात; पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा मैनपुरी में शिव मंदिर में पूजा कर रही BSc की छात्रा को सिरफिरे ने गोली मार दी। आरोपी पहले से मंदिर के अंदर मौजूद था। छात्रा ने जैसे ही पूजा शुरू की, आरोपी ने मंदिर का गेट बंद कर दिया। इसके बाद छात्रा पर डंडे से हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर आरोपी युवक ने कमर में लगा हुआ तमंचा निकाला। उसने छात्रा को कई गोलियां मारीं। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *