कानपुर में महिला बोली- मेरा पति नपुंसक, सुहागरात नहीं मनी:अमीरी दिखाकर शादी की, कहता है- किसी को बताया तो जान से मार दूंगा

‘मैं आज तक सुहागरात नहीं मना सकी। मेरा पति नपुंसक है। बोलता है कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। ससुराल वाले भी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।’ ये आरोप कानपुर की एक महिला ने अपने पति पर लगाए। उसने पति समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज कराई। अब पूरा मामला पढ़िए… महिला ने बताया- मेरी शादी 25 अप्रैल, 2025 को हमीरपुर के युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी से पहले बरीक्षा, गोदभराई, तिलक और रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ। शादी में सोने की चेन, अंगूठी, चांदी के सिक्के, कपड़े, मिठाई, मेवा और घरेलू सामान दिया गया। इन सब में करीब 38 लाख रुपए खर्च हुए। इन सब का पूरा खर्च मेरे पिता ने उठाया। शादी के बाद हमीरपुर में ससुराल पहुंची
महिला ने बताया- शादी के बाद 26 अप्रैल को अपने ससुराल हमीरपुर पहुंची। यहां 4 दिन तक गांव में पति के साथ रही। लेकिन इस दौरान पति से कोई संबंध नहीं बना। मुझे लगा ये सब नार्मल है। इसके बाद मैं अपने मायके चली आई। चौथी के बाद जब दूसरी विदाई होकर आई तो नोएडा में अपने पति के ताऊ, ताई के पास करीब एक महीना रही। यहां भी मेरा पति मेरे से शारीरिक संबंध नहीं बना सका। बाद में पता चला कि मेरा पति नंपुसक है। वह शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है। शादी के समय नपुंसक होने की बात छिपाई
महिला ने कहा- शादी के समय पति के नंपुसक होने की बात छिपाई गई। यही नहीं, जिस थ्री बीएचके फ्लैट को पति की संपत्ति बताकर रिश्ता तय किया गया। वह भी उसका नहीं था। पता चला कि वह उसे ताऊ- ताई का है। महिला ने पति का विरोध किया तो ससुराल वाले धमकाने लगे
ससुराल के साथ पति ने कहा- अगर किसी को नंपुसक होने की बात बताई तो अच्छा नहीं होगा। सभी मुझे धमकाने लगे। मुझे मारने पीटने लगे। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। समाज में बदनामी से बचने के लिए उस पर दबाव बनाया गया कि वह नाम की पत्नी बनकर रहे और खर्च ससुराल पक्ष उठाएगा। इनकार करने पर करीब 16 से 17 लाख रुपए के मेरे गहने और कैश छीन लिया। इसके बाद मायके से 5 लाख रुपए और लाने की डिमांड की जाने लगी। फिर मुझे मारने-पीटने लगे। 25 अक्टूबर 2025 को मुझे घर से बाहर निकाल दिया। बोले- जो करना है कर लो। हम डरने वाले नहीं हैं। मैंने डायल 112 पर कॉल करके अपनी जान बचाई। इसके बाद 26 अक्टूबर को अपने मायके कानपुर आ गई। थाना प्रभारी रावतपुर कमलेश राय का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ———————- ये खबर भी पढ़ें IIT कानपुर में मंगेतर से झगड़े के बाद सुसाइड, वैलेंटाइन डे पर युवती ने फोन काटा IIT कानपुर में शनिवार को युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। जूनियर टेक्नीशियन वेलेंटाइन डे पर सुबह अपने मंगेतर से फोन पर बात कर रही थी। तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती ने कहा कि मैं जान देने जा रही। फिर कॉल कट कर दी। पढ़िए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *