काव्य पाठ प्रतियोगिता में सुमनदीप कौर पहले स्थान पर रहीं

लुधियाना| एसडीपी सभा और कॉलेज प्रबंधक समिति के सभाध्यक्ष बलराज कुमार भसीन के नेतृत्व में भाषा विभाग-हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी, आई क्यूएसी और रेड रिबन क्लब की ओर से एक कदम सजगता की ओर नारी के तहत सजग नारी सशक्त नारी विषयक पर अंतर-कक्षा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने काव्य पाठ कर सजगता लाने का सक्रिय प्रयास किया। सजग नारी सशक्त नारी को अहम रखते हुए संभाषण भी आयोजित किया गया। प्रमुख वक्ता के रूप में महिलाविशेषज्ञ, डॉ सरोज अग्रवाल, वरिष्ठ गायनेकोलॉजिस्ट ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के कारण व निवारण विषयक जागरूक किया। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सुमनदीप कौर बीए थर्ड ईयर, दूसरे स्थाप पर वंशिका बीए सेकेंड ईयर और तीसरे स्थान पर जैसमीन बीएड फर्स्ट ईयर रही। कॉलेज की कार्यकारिणी प्राचार्या रंजना सूद ने इस सक्रिय प्रयास की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *