‘हम अपने दोस्त शुभम के साथ अदलपुरा से जल लेकर जन्सा शिव मंदिर जा रहे थे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगा रहे थे। राजातालाब के रेलवे फाटक के पास 10-12 मुस्लिम युवकों ने हमें रोक लिया। आरोपियों ने कहा- बोल बम और हर-हर महादेव मत बोलो। यह तुम्हारे लिए नहीं है। अल्लाह हू अकबर बोलो। हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लो। हमने विरोध किया तो धारदार हथियार से मेरे सिर पर हमला कर दिया। इससे मेरा सिर फट गया। शुभम शोर मचाते हुए भागा। उस सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।’ यह कहना है काशी के बडैनीकला निवासी कांवड़िया पल्टू यादव का। बताया कि आरोपियों ने गालियां दीं, धार्मिक टिप्पणियां कीं। कहा- मुसलमान नहीं माने तो जान से मार देंगे। हम भागे तो मस्जिद के सामने घेर कर लात-घूसों और हथियारों से पीटा। अन्य कांवड़ियों के आने से हम लोगों की जान बच सकी। 28 जुलाई, शाम 5 बजे। सावन के तीसरे सोमवार पर हाईवे पर मुस्लिम लड़कों ने मुख्य बाजार से जंसा मार्ग पर मस्जिद के सामने मुस्लिम युवकों ने कांवड़ियों शुभम यादव और उसके दोस्त पल्टू को घेर लिया। हर-हर महादेव का नारा लगाने पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ले विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश पांडे को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पल्टू की तहरीर पर 12 पर केस दर्ज किया गया। मुनव्वर समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। करीब 4 घंटे हंगामा चला। मस्जिद के सामने घेर कर पीटा, गलियों में घेरा
पल्टू यादव ने बताया- हम लोगों को रोक कर पहले तो आरोपी सामान्य बात करने लगे। कांवड़ के बारे में जानकारी की। हम लोग हर-हर महादेव और बोल बम क्यों बोलते हैं, इसके बारे में जानकारी की। एक आरोपी बोला- ये सब तुम्हें नहीं बोलना चाहिए। तुम लोग अल्लाह हू अकबर के नारे लगाओ। हम लोग उन्हें इग्नोर कर आगे जाने लगे। आरोपियों ने गालियां देना शुरू कर दिया। हिंदू-देवी देवताओं पर भद्दे-भद्दे कमेंट किए। हमने विरोध किया तो हमें पीटना शुरू कर दिया। हम भागे तो मस्जिद के सामने मौजूद अन्य लोगों ने भी हम लोगों को घेर लिया। पीटते-पीटते हम लोगों को सड़क पर गिरा दिया। फिर लात-घूसों से पीटा। हम फिर भागे तो दौड़ाकर पीटा। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला मुस्लिमों ने हर-हर महादेव का नारा लगाने रोका, फिर पीटा
सोमवार को मुख्य बाजार से जंसा मार्ग पर मुस्लिम युवकों ने कांवड़ लेकर जा रहे शुभम यादव और उसके दोस्त पल्टू को घेर लिया। पहले उस पर लड़की को टच करने का आरोप लगाया। बाद में बोल बम नहीं बोलने की बात कही। मस्जिद के सामने बोल बम और हर-हर महादेव का नारा लगाने से रोका। फिर दोनों कांवड़ियों को सड़क और गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ताबड़तोड़ के बाद जानलेवा हमला किया। अन्य साथियों ने दोनों को बचाया। घायलों को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। इधर घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी पाकर एसओ राजातालाब, एसीपी राजातालाब के अलावा अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। कांवड़ियों को मनाने के लिए अफसर पहुंचे लेकिन सभी ने धरना शुरू कर दिया। कार्रवाई की जिद पर अड़ गए। पुलिस को देखकर आरोपी दुकान बंद कर भागे
पुलिस का मूवमेंट बढ़ता देखकर आरोपी अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने तमाशबीनों को खदेड़ा। इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश पांडे और मंत्री पवन पाठक मौके पर पहुंचे। लाइसेंसी बंदूक लेकर घटनास्थल पर जाने की जिद की। पुलिस ने बंदूक लेने की कोशिश की DCP-ADCP से हाथापाई हो गई। जिलाध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देर रात करीब 12 बजे पुलिस ने पल्टू राम की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और लालच देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुनव्वर समेत 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है। अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस रात भर दबिश देती रही। वहीं रात में ही बाजार के हालत को देखते हुए बैरिकेडिंग करके जंसा और राजातालाब के रास्ते को बंद कर दिया गया। घटनास्थल पर कई थानों का फोर्स मौके पर तैनात है। पुलिस की हिरासत में विहिप जिलाध्यक्ष, बंदूक जब्त डीसीपी आकाश पटेल और एडीसीपी के साथ धक्का मुक्की करने पर जिलाध्यक्ष राजेश पांडे को पुलिस राजातालाब थाने लेकर गई। यहां हिंदूवादी संगठन के लोग जुट गए। फिर पुलिस ने उन्हें जंसा थाने भेज दिया। यहां पर भी कई विहिप के नेताओं का जमावड़ा रात भर लगा रहा। पुलिस ने बताया कि राजेश पांडेय अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे थे। उनको आरोपियों के घर की ओर जाने से रोका गया तो पुलिस से भिड़ गए। उनकी लाइसेंसी बंदूक पुलिस ने जब्त की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- कांवड़िए पिट रहे, अपमानित हो रहे कांवड़ियों के साथ मारपीट को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी कानून व्यवस्था और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने X पर लिखा- काशी में कांवड़ियों को पीट दिया। वो भी उस शासन में, जो खुद को सनातन रक्षक कहता है। मुख्यमंत्री जी पूरी मंत्रीपरिषद के साथ प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों में लगे हैं, लेकिन जमीन पर भक्त अपमानित हो रहे हैं। ……………… ये खबर भी पढ़िए- काशी में बोल बम बोलने पर कांवड़ियों को पीटा, हंगामा:साथियों ने लगाया जाम; पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा, DCP-ADCP से हाथापाई सावन का कल तीसरा सोमवार था। काशी में दोपहर बाद हंगामा हुआ। राजा तालाब में कुछ लोगों ने शुभम यादव नाम के कांवड़िए को लात-घूसों से जमकर पीटा। इससे कांवड़िए की हालत बिगड़ गई। साथियों ने उसे ऑटो में लादकर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद कांवड़ियों ने सड़क जामकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर