कासगंज में घर में मिले 5 शव:मरने वालों में पति-पत्नी और 3 बच्चे; 3 दिन से बंद था मकान

कासगंज में शनिवार को एक परिवार के 5 लोगों के शव बंद मकान में मिले। मकान 3 दिन से बंद बताया जा रहा है। 3 दिन तक कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घर पहुंचकर ताला तोड़ा। अंदर देखा, तो 5 शव पड़े थे। शुरुआती जांच-पड़ताल में सामूहिक आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मामला अमापुर थाना क्षेत्र का है। श्यामवीर (50) पहले अमापुर कस्बे में 3 लोगों के साथ पार्टनरशिप में वेल्डिंग की दुकान चलाता था। पार्टनर अलग होने के बाद 5-6 साल पहले उसने गुप्ता एजेंसी पेट्रोल पंप के पीछे स्थित अपने घर में ही वेल्डिंग की दुकान खोल ली थी। घर के बाहरी हिस्से में दुकान थी और अंदर वह परिवार के साथ रहता था। उसके घर से करीब 5 किलोमीटर दूर नगला भोजला में श्यामवीर के पिता नेम सिंह रहते हैं। वह गांव में ही चक्की चलाते हैं। पड़ोसियों ने बताया- मकान दो-तीन दिन से बंद था। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बंद घर का ताला तोड़ा। कहा जा रहा है कि श्यामवीर ने अपनी पत्नी शीला (48), बेटी आकांक्षा (10) प्राची (12) और बेटे ग्रीस (8) को कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही डीएम प्रणय सिंह, एसपी अंकिता शर्मा और भाजपा विधायक हरिओम वर्मा भी पहुंचे। अलीगढ़ मंडल के DIG प्रभाकर चौधरी भी कासगंज पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। DIG ने कहा कि स्थानीय लोग घटना के पीछे आर्थिक तंगी की वजह बता रहे हैं। इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि शाम साढ़े 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि श्यामवीर का परिवार 3 दिन से बाहर नहीं आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में जाली के लगे दरवाजे को फांदकर देखा कि श्यामवीर का शव फंदे से लटक रहा था। बाहर से देखने से लगा कि कुछ और शव बिस्तर पर पड़े हैं। घर में आगे एक शटर है और पीछे दरवाजा है। दोनों अंदर से बंद थे।
पहली नजर में लग रहा है कि श्यामवीर ने ही घर के बाकी सदस्यों को मारकर फांसी लगाई है। पत्नी के गले पर घाव के निशान हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। एसपी ने कहा कि घर में किसी के घुसने के कोई निशान नहीं हैं। मौके पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने जांच की। कई सैंपल लिए गए हैं। पूरे घटनास्थल का वीडियोग्राफी हुई है।

———————- ये खबर भी पढ़ें झांसी में MBA पास भाई को न्यूड करके दफनाया, कपड़े धोकर रखे; पकड़ा न जाए, इसलिए फोन जंगल में जलाया झांसी में गाली देने पर छोटे भाई ने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़ा न जाए, इसलिए एक-एक सबूत मिटाने का पूरा प्लान बनाया। घर के पिछले हिस्से में 5 फीट गहरी कब्र खोदी और लाश को न्यूड कर दफना दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *