किन्नौर की सांगला घाटी में होली पर्व की तैयारियां पूरी:1 से 3 मार्च तक आयोजन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

किन्नौर जिले की विश्व प्रसिद्ध सांगला घाटी में तीन दिवसीय जिला स्तरीय होली पर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। यह उत्सव 1 मार्च से 3 मार्च तक धूमधाम से आयोजित होगा, जिसके लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक ने बताया कि कई दौर की बैठकों के बाद व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था स्वच्छता के लिए विशेष व्यवस्था स्वच्छता बनाए रखने के लिए सुलभ इंटरनेशनल को पोर्टेबल शौचालय और स्नानगृहों के सुचारू संचालन के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटकों से कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में डालने का आग्रह किया गया है। होली के समापन के अगले दिन दो स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरे का निपटान करेंगी। इस आयोजन को सफल बनाने में होली क्लब सांगला और व्यापार मंडल भी सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से शांतिपूर्ण, सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *