किरण बोलीं- मैं 70 की हुई, श्रुति को आप संभालो:मैंने 21 साल सेवा की, अब नए युग की शुरुआत; भिवानी रैली में रिटायरमेंट के संकेत

हरियाणा की राजनीति में बंसीलाल परिवार की विरासत अब नई पीढ़ी के हाथों में दिख रही है। भिवानी के तोशाम में हुई एक रैली में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा- अब उनकी बेटी श्रुति चौधरी क्षेत्र की कमान संभालेंगी। किरण चौधरी ने भावुक और जोश भरे अंदाज में संबोधित करते हुए कहा… 21 साल मैंने आपकी सेवा की, अब एक नए युग की शुरुआत है। श्रुति आपके बीच आ गई है, अब इसे संभालना आपका काम है। किरण ने श्रुति का परिचय कराते हुए कहा कि वह बचपन से ही अपने दादा (पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल) और पिता (स्व. सुरेंद्र सिंह) के साथ राजनीति की बारीकियों को समझती आई हैं। श्रुति अपने दादा की उंगली पकड़कर मंच पर आती थी। उसने दिल्ली से लेकर तोशाम तक वोट मांगी है। घर-घर के लोग उसे जानते हैं। इस दौरान किरण चौधरी ने अपनी उम्र का जिक्र भी किया, उन्होंने कहा कि वह अब 70 साल की हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि किरण चौधरी अब अलगा चुनाव नहीं लड़ेंगी। राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया था। 9 अप्रैल को राज्यसभा से उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। किरण के राजनीति से रिटायर होने के 3 बड़े संकेत… विरोधियों पर निशाना और बीजेपी की तारीफ भाषण के दौरान किरण चौधरी ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब मैं विपक्ष में थी, तो सुबह से शाम तक मेरी टांग खिंचाई होती थी। सारी नौकरियों और विकास को एक खास इलाके (रोहतक) तक सीमित कर दिया गया था। मगर मैंने तोशाम की नाक नीचे नहीं होने दी। मैं लड़-झगड़कर आपके हक लेकर आती थी। अब 3 पॉइंट में पढ़िए…कौन हैं किरण चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *