किशनगंज-कटिहार रेल डिवीजन के गायसल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक डेमू पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज से आ रही ट्रेन के गार्ड ब्रेक में अचानक आग लग गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान आग की लपटों और धुएं से स्टेशन पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना। रेलवे प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं रेलवे अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच जारी है। तकनीकी खराबी या शॉर्ट-सर्किट की आशंका प्रारंभिक अनुमान में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है। बता दें कि गायसल रेलवे स्टेशन किशनगंज और कटिहार के बीच एक व्यस्त मार्ग पर स्थित है। इस मार्ग पर रोजाना कई पैसेंजर और मालगाड़ियां चलती हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। रेलवे प्रशासन ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की। स्थानीय पुलिस और रेल कर्मचारियों की सतर्कता से स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने का काम किया।