किशनगंज SDPO के सिलीगुड़ी में चाय के बागान:गर्लफ्रेंड को जमीन-ज्वेलरी गिफ्ट की; रेड में शराब, सुपारी तस्कर और लॉटरी माफिया से कनेक्शन मिला

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार कोछ किशनगंज के SDPO गौतम कुमार के बिहार से बंगाल तक के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई किशनगंज के अलावा पूर्णिया, अररिया, पटना और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में की गई। SDPO के ठिकानों से सिलीगुड़ी में चाय बागान, गुड़गांव-नोएडा में फ्लैट और 25 जमीन के कागज और महिला मित्र के नाम पर जमीन और ज्वेलरी के कागजात मिले हैं। EOU के अधइकारियों ने बताया कि SDPO के ठिकानों से कई कीमती घड़ियों के साथ साथ CREATA और THAR जैसी महंगी गाड़ियां मिली है। इसके साथ ही पटना में एक नर्सिंग होम खोलने का दस्तावेज भी मिला है। ससुराल से कई स्वर्ण आभूषण और निवेश से संबंधित कई दस्तावेज मिले है। इसके साथ ही शराब, सुपारी तस्कर और लॉटरी माफिया से कनेक्शन भी मिला है। गर्लफ्रेंड के घर की तलाशी में 7 जमीन का खुलासा EOU की टीम को SDPO की गर्लफ्रेंड के घर से कई ज्वेलरी के रसीद मिले हैं, जो गिफ्ट किए गए है। इसके साथ ही 7 जमीन का खुलासा हुआ है, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए है। SDPO के ठिकानों पर रेड से जुड़ी कुछ तस्वीरें… EOU की टीम ने सुबह 8 बजे शुरू की रेड किशनगंज में EOU की टीम सुबह करीब साढ़े 8 बजे ही गौतम कुमार के घर और ऑफिस पहुंचीं। वहीं, दोपहर 12 बजे से गौतम कुमार के कार्यालय पर छापामारी शुरू हुई की। SDPO के सभी ठिकानों पर 10 घंटे तक छापेमारी चली। तीन गाड़ी में EOU टीम के 12 लोग पहुंचे थे। टीम ने कागजात, दस्तावेज और बाकी सामान की जांच की। SDPO गौतम कुमार के खिलाफ आय से 1 करोड़ 94 लाख अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जो उनकी आय से लगभग 60.27% अधिक है। गौतम कुमार फिलहाल किशनगंज में ही हैं। SDPO ने अपनी गर्लफ्रेंड शगूफ्ता खातून के नाम कई जमीन खरीदी थी। हालांकि, बाद में शगूफ्ता ने गौतम के बेटों को सभी जमीन गिफ्ट कर लौटा दिया था। इधर, सहरसा DRDA वैभव कुमार के ठिकानों पर भी EOU ने दबिश दी। वैभव कुमार के मुजफ्फरपुर, सहरसा समेत 6 ठिकानों पर रेड की। वैभव कुमार पर 2 करोड़ 41 लाख 14 हजार की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई की गई है अवैध बालू खनन से काली कमाई का आरोप गौतम कुमार वर्तमान में किशनगंज जिले में एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं। इससे पहले, वे पटना में बीएमपी-5 में डीएसपी के रूप में कार्यरत थे। गौतम कुमार का सहरसा में पुश्तैनी घर है। पटना में घर बना रखा है। जबकि पूर्णिया में ससुराल है। आरोप है कि हाल के दिनों में उन्होंने जिले में अवैध बालू खनन, लॉटरी माफिया, तस्करी और लूट के कई मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिससे कई बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ हुआ था। इनसे काली कमाई का आरोप है। ससुराल में कैश गिनने की मशीन मंगाई गई ये रेड किशनगंज के हाउसिंग कॉलोनी स्थित घर और पूर्णिया के कोरठबाड़ी स्थित उनके ससुराल में चल रही है। सूत्रों के मुताबिक ससुराल से भारी मात्रा में जेवरात मिले हैं। कैश गिनने की मशीन भी मंगाई गई है। जांच में सामने आया की गौतम कुमार ने अपने महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम कई जमीन खरीदे थे, लेकिन बाद में शगूफ्ता ने डीएसपी के बेटों को सभी जमीन गिफ्ट कर दिया था। 1996 में हुई थी SI से नौकरी की शुरुआत जानकारी के अनुसार गौतम कुमार पुलिस विभाग में 1994 बैच के दारोगा के रूप में पदस्थापित हुए थे। साल 1996 में उनकी पहली पोस्टिंग बतौर दारोगा के रुप में किशनगंज में ही हुई थी। पदोन्नति पाकर डीएसपी बने। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने अधिकतर समय सीमांचल के चार जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में ही सेवा दी। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान कई जमीन के कागजात, बैंक खातों की जानकारी, निवेश के दस्तावेज, महंगी गाड़ियां और सोने-चांदी के आभूषण से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। टीम उनके परिजनों और करीबी लोगों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों की भी जांच कर रही है। DRDA वैभव कुमार पर आय से 78.03% अधिक संपत्ति बनाने का आरोप सहरसा के नया बाजार के सराही मोड़ के पास किराए के मकान में रह रहे DRDA डायरेक्टर वैभव कुमार के आवास पर EOU की मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे से छापेमारी की, जो दोपहर 3.30 बजे खत्म हो गई। छापेमारी के दौरान वैभव कुमार और उनकी पत्नी के बैंक अकाउंट में 20 लाख रुपए मिले है। इसके साथ ही वैभव की पत्नी, बेटे और पिता के नाम मुजफ्फरपुर और पटना में कीमती व्यावसायिक और आवासीय भूखंड खरीदे जाने के सबूत मिले हैं। मुजफ्फरपुर के हरिशंकर मनियारी गांव में एक आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान भी खोला गया। भवन निर्माण और कार्यशाला बनाने में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। भारतीय स्टेट बैंक का एक लॉकर के भी साक्ष्य मिले हैं। बता दें कि वैभव कुमार के खिलाफ कुल दो करोड़ 41 लाख 14 हजार रूपए आय से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप है, जो उनकी आय से लगभग 78.03% अधिक है। इसको लेकर वैभव कुमार के सहरसा और मुजफ्फरपुर समेत कुल 6 ठिकानों पर अलग-अलग टीमें छापेमारी की गई। DRDA के ठिकानों पर रेड से जुड़ी 2 तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *