कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में इंद्री रोड पर बैलेंस बिगड़ने से एक कैंटर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस हाजसे में ड्राइवर की मौत हो गई। ड्राइवर कैंटर लेकर पानीपत से जगाधरी (यमुनानगर) की तरफ जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना सुबह करीब 6 बजे की है। मृतक की पहचान बलवान सिंह (48) निवासी सेक्टर-4 करनाल के रूप में हुई। बलवान सिंह कैंटर चलाता था और करीब 5 साल से श्री राम रोड लाइन ट्रांसपोर्ट पर नौकरी कर रहा था। बलवान सिंह अपने 4 भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बलवान अपनी पीछे पत्नी, बेटा रितिक और बेटी रितू को छोड़ गया। अचानक बिगड़ा कंट्रोल करनाल के सेक्टर-4 निवासी बनारसी दास ने पुलिस को बताया कि उसका छोटे भाई बलवान सिंह ने शुक्रवार रात को पानीपत की पेप्सी कंपनी से माल लोड किया। अगले दिन यानी 14 फरवरी की सुबह जगाधरी (यमुनानगर) में माल उतारने के लिए निकला था। रास्ते में लाडवा-इंद्री रोड पर हनुमान मंदिर के पास कैंटर का बैलेंस अचानक बिगड़ गया। डिवाइडर पर चढ़ा कैंटर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे बलवान को सीने में गंभीर चोट लगी। मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी ने उसे कैंटर से निकालकर तुरंत सरकारी अस्पताल लाडवा पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। मृतक बलवान सिंह मूल रूप से जिला कैथल के गांव बाता का रहने वाला था। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की लाडवा पुलिस ने बनारसी दास के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की। बलवान के भाई ने इस घटना में किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।