हरियाणा के कुरुक्षेत्र की भारतीय महिला हॉकी टीम की वाइस कैप्टन नवनीत कौर को हॉकी इंडिया की ओर से साल 2025 के लिए बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर से नवाजा गया है। इस पुरस्कार के साथ उन्हें 20 लाख रुपए की राशि भी मिली। नवनीत को यह सम्मान उनके पूरे साल के शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया। खासकर विश्व कप क्वालीफायर में नवनीत कौर ने दमदार खेल दिखाया। इस अवार्ड को नवनीत कौर ने अपने एकेडमी कोच बलदेव सिंह को समर्पित किया। नवनीत कौर ने कहा कि, उनकी बदौलत ही मैं यहां तक पहुंच पाई हूं। उनके द्वारा सिखाए गए स्किल्स की वजह से ही मैं इतना अच्छा परफॉर्म कर पा रही हूं। प्लेयर ऑफ द ईयर बनना बड़ी बात: नवनीत कौर नवनीत ने बताया कि उनकी टीम ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। एक अप्रैल से उनके कैंप शुरू हो जाएंगे। इस साल उनके और उनकी टीम के लिए सबसे बड़ा टूर्नामेंट वर्ल्ड कप ही है। एनुअल अवार्ड्स में प्लेयर ऑफ द ईयर चुनी गई हूं। मुझे बहुत खुशी हो रही है। प्लेयर ऑफ द ईयर बनना बहुत बड़ी बात है। टीम का पूरा सपोर्ट मुझे मिला उन्होंने कहा कि अवार्ड समारोह में हमारी सभी टीमें आई थीं। जब प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिलता है तो अच्छा लगता है। मुझे मेरी टीम का पूरा सपोर्ट रहा है। उनके सपोर्ट की वजह से ही यह अवार्ड मिल पाया। टीम के सपोर्ट के बिना उनको यह अवार्ड मिलना मुश्किल था। अब विश्व कप की तैयारी उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप अगस्त में शुरू होगा। यह नीदरलैंड और बेल्जियम में खेला जाएगा। उसकी तैयारी के लिए 1 अप्रैल से हमारा कैंप शुरू हो जाएगा। उसके बाद कुछ प्रैक्टिस मैच भी होंगे। इस साल मेजर टूर्नामेंट्स में वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स रहेंगे। हम अपने कमजोर प्वाइंट को दूर करेंगे और जो अच्छा कर रहे हैं, उसे और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगे।
मैं अपनी टीम में जिम्मेदारी के खेलती हूं : नवनीत नवनीत ने कहा कि, मैं अभी अपनी टीम की वाइस कैप्टन हूं। यह बड़ी जिम्मेदारी है। मैं हमेशा अपने टीम और देश के लिए जिम्मेदारी के साथ खेलती आई हूं। आगे भी उसी जिम्मेदारी के साथ खेलूंगी। जिम्मेदारी कोई भी मिले, खेलना तो अपने देश और टीम के लिए है। उनका और उनकी टीम का पूरा फोकस अभी वर्ल्ड कप पर है। विश्व कप क्वालीफायर में प्रदर्शन वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट में नवनीत ने 4 गोल किए थे। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना हमारे लिए बहुत जरूरी था। अभी कैंप शुरू होंगे तो टीम की कमियों पर ध्यान देंगे, ताकि वर्ल्ड कप में अच्छा रिजल्ट आए। टीम को हार्ड वर्क करना होगा। नवनीत कौर का सफर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद की रहने वालीं नवनीत ने पांचवीं क्लास में हॉकी खेलना शुरू किया था। उन्होंने कोच बलदेव सिंह के अंडर अपनी ट्रेनिंग को शुरू किया। वहीं से स्टेट और नेशनल के लिए उनकी सिलेक्शन हुई। साल 2011 में पहली बार जूनियर कैंप में आई थीं। जूनियर टीम के लिए खेलने के बाद सीनियर टीम में सिलेक्शन हुआ। नवनीत कौर की उपलब्धियां – साल 2013 में खेला जूनियर वर्ल्ड कप। – साल 2017 में एशिया कप में गोल्ड। – साल 2018 एशियन गेम्स में सिल्वर, कॉमनवेल्थ में चौथा स्थान तथा वर्ल्ड कप खेला । – वर्ष 2019 में ओलंपिक क्वालीफाई और टोक्यो ओलंपिक खेला। – नवनीत कौर भारत के लिए 209 मैच खेल चुकी हैं।