कुरुक्षेत्र के चौराहों के नाम होंगे महाभारत थीम पर:EV बसों से कराई जाएगी 44 कोस परिक्रमा, CM ने बोर्ड बैठक में दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 82वीं बैठक बुधवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल हुए। बैठक में कुरुक्षेत्र सिटी के कई विकास प्रोजेक्टों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और विधायक अशोक अरोड़ा भी उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह सचिव सुमिता मिश्रा और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। EV बसों से पर्यटक करेंगे 44 कोस परिक्रमा मीटिंग में सीएम नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के सभी चौराहों के नाम महाभारत की थीम पर रखे जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि कुरुक्षेत्र भ्रमण के लिए आने वाले देश विदेश के पर्यटकों को EV बसों से 44 कोस की परिक्रमा कराई जाए। सीएम ने यह भी कहा कि कुरुक्षेत्र में हरमंदिर साहब की तर्ज पर वाटर फिल्टर लगाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए और भी काम किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *