कुरुक्षेत्र के साहिल मर्डर केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार:जीजा-साले पर चढ़ाई थी थार; शादी में DJ पर गाने को लेकर हुई बहस

कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में अमेरिका से लौटे युवक की थार से कुचलकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दीपांशु निवासी इस्माइलाबाद के रूप में हुई। आरोपी दीपांशु वारदात के बाद हरिद्वार फरार हो गया। इससे पहले पुलिस ने आरोपी दीपांशु की मदद करने वाले एजेंट सोमनाथ को पकड़ा था। गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी इस्माइलाबाद के शैमिन पंजरथ ने बताया कि मेरा साला साहिल कुमार 29 मार्च की रात शादी के प्रोग्राम में शामिल होने आया था। इस प्रोग्राम में उसकी कॉलोनी का दीपांशु भी आया था। दीपांशु और साहिल DJ पर डांस कर रहे थे। यहां गाने को लेकर दीपांशु और साहिल के बीच थोड़ी बहस हुई थी। तब उनको समझाकर शांत कर दिया था। जीजा-साले को थार से मारी थी टक्कर शैमिन ने बताया कि प्रोग्राम के बाद रात करीब 12:40 बजे मैं अपने साले साहिल कुमार, दोस्त सिमरदीप सिंह, रमन नागपाल और विपुल बजाज के साथ हाईवे पर चम्मू चौक के पास खड़ा था। तभी सामने से काली थार (HR 31 W 2645) आई, जिसने साहिल के साथ-साथ मुझे जोरदार टक्कर मार दी। साहिल के ऊपर चढ़ाई थार टक्कर मारने के बाद दीपांशु ने उनके पास गाड़ी रोकी और शीशा नीचे किया। तब मैंने दीपांशु से पूछा कि बंदा मारना चाहते हो क्या? तभी दीपांशु ने जवाब दिया, अच्छा बच गया और फिर गाड़ी पीछे करके दोबारा साहिल के ऊपर से तीन बार थार चढ़ाई। उसके बाद दीपांशु मौके से भाग गया था। अमेरिका जाने के बाद पहली बार घर आया था घायल साहिल को गाड़ी से अंबाला के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहिल करीब एक-डेढ़ महीना पहले ही अमेरिका से अपने घर आया था। साहिल अमेरिका जाने के बाद पहली बार घर लौटा था। साहिल अमेरिका में स्टोर पर काम करता था। मुख्यारोपी समेत 2 गिरफ्तार इस्माइलाबाद थाने के SHO जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने 5 अप्रैल को दीपांशु को छिपने में मदद करने के आरोपी सोमनाथ को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने दीपांशु को पैसे भी मुहैया करवाए थे। अब मुख्यारोपी दीपांशु को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के ऑर्डर से आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *