कुरुक्षेत्र शहर में कैथल की बुजुर्ग दिव्यांग महिला के साथ जमीन को लेकर धोखा हो गया। महिला ने 2006 में मिर्जापुर गांव में एक प्लॉट खरीदा था। महिला उस प्लॉट का प्रॉपर्टी टैक्स भी भरती रही, लेकिन अब पता चला कि प्लॉट बेचने वाले ने धोखाधड़ी करते हुए उसी प्लॉट को 2014 में किसी और को बेच दिया। फूल्ली देवी निवासी डीग जिला कैथल ने पुलिस को बताया कि उसने साल 2006 में मिर्जापुर (दीदार नगर) में एक प्लॉट 54 नंबर खरीदा। था। बिक्री के बाद आरोपी परिवार ने प्लॉट का कब्जा दे दिया था। कब्जा और रजिस्ट्री के बाद उसने नगर परिषद थानेसर के असेसमेंट रिकॉर्ड में इंतकाल भी दर्ज करवा लिया और प्रॉपर्टी प्रॉपर्टी टैक्स भरती रही। 2014 में खुला राज यहां आरोपियों ने साजिश रहते हुए उसके प्लॉट का इंतकाल (म्यूटेशन) तहसील से नहीं करवाया। अब उसे किसी ने इंतकाल करवाने की सलाह दी, तो प्लॉट थानेसर तहसील गई। यहां उसे पता चला कि आरोपी परिवार ने अक्टूबर 2014 को उसके प्लॉट को किसी सुमन चौहान को बेचकर उसकी रजिस्ट्री की करवा दी। जान से मारने की दी धमकी उसने प्लॉट विक्रता अनिल कुमार निवासी मुनक जिला संगरूर पंजाब से बातचीत की तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसे धोखा दिया। पुलिस ने थाना केयूके में आरोपी समेत उसके परिवार के 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।