कुरुक्षेत्र में कारोबारी से मांगी ₹2 करोड़ की फिरौती:लगातार किए धमकी भरे कॉल, बदमाश बोले- रकम नहीं देने पर मार देंगे

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में आईफोन मोबाइल कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई। कारोबारी ने DSP पिहोवा को शिकायत देकर कार्रवाई करने और सुरक्षा की मांग की है। लगातार आ रही धमकी भरी कॉल्स के कारण पूरा परिवार डर के साए में जी रहा है। कारोबारी को पहली बार 8 फरवरी की शाम को कॉल आई थी। नंद कॉलोनी में रहने वाले सैनी सेवा समिति के पूर्व प्रधान जसवंत सैनी ने बताया कि वे 8 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे परिवार के साथ जय प्रकाश मार्केट में एक शोरूम में शॉपिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबर +1-559-955-7040 से कॉल आई। कॉलर ने उनसे 2 करोड़ रुपए की मांग की और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पहले लगा कोई दोस्त मजाक कर रहा इस दौरान आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज भी की। पहले उनको लगा कि कोई दोस्त उनके साथ मजाक कर रहा है, इसलिए वे भी उसी के अंदाज में उसके साथ बातचीत कर रहे थे, लेकिन बाद में आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया और पैसे नहीं मिलने पर धमकी देने लगा। उस दिन आरोपी की तरफ से उनके पास 6 कॉल्स आईं। 20 फरवरी को फिर धमकाया जसवंत सैनी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस से मदद मांगी थी, लेकिन उसके बाद मामला शांत हो गया था। हाल ही में फिर से उनके पास 20 फरवरी को धमकी भरी कॉल आई। आरोपी बार-बार उनको कॉल करके धमका रहा है, इससे वे मेंटली परेशान हैं और परिवार भी डरा हुआ है। मामले की जांच में जुटी पुलिस जसवंत सैनी ने कहा कि हाल ही में उनके पड़ोस में एक युवक की पंजाब में हत्या कर दी गई। ऐसे माहौल में लगातार धमकी भरे फोन आने से परिवार में दहशत है। घर में माता-पिता और अन्य सदस्य डरे हुए हैं। उधर, मामले की शिकायत DSP निर्मल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *