कुरुक्षेत्र में गन प्वाइंट पर 53 हजार की लूट:NH-152 पर कार में आए बदमाश ने पंप-ठेके को बनाया निशाना, पंजाब से चुराई कार

कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर एक पेट्रोल पंप से कार में आए बदमाश ने गन प्वाइंट पर 50 हजार रुपए लूट लिए। बदमाश चंडीगढ़ नंबर की स्विफ्ट कार में पेट्रोल भरवाने के बहाने पंप पर आया था। इस वारदात के बाद उसने हाईवे पर शराब के ठेके पर कर्मी से भी 3 हजार रुपए छीने। गुरुनानक पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के संचालक सुखविंदर सिंह निवासी तलहेड़ी ने बताया कि उसका NH-152 पर मलिकपुर गांव के पास पेट्रोल पंप है। पंप पर सहनप्रीत सिंह और सुखदेव सिंह नौकरी करते हैं। दोनों रात को पंप पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान 13- 14 मार्च की रात करीब 2 बजे स्विफ्ट कार (CH01CA6966) में एक युवक पेट्रोल डलवाने आया। ड्राइवर ने अचानक गन तानी पंप कर्मी सहनप्रीत सिंह तेल डालने गया तो ड्राइवर ने अचानक गन निकालकर उस पर तान दी। ड्राइवर ने चुपचाप सारे पैसे हवाले करने और पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी। आरोपी ड्राइवर सहनप्रीत सिंह को ऑफिस के अंदर ले गया और दरवाजा बंद कर दिया। उसने दोनों को गन से डरा-धमकाकर कैश मांग लिया। 50 हजार रुपए लेकर भाग गया डर के मारे सुखविंदर सिंह ने करीब 50 हजार रुपए निकालकर आरोपी के हवाले कर दिए। फिर आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। उसके जाते ही दोनों कर्मियों ने डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। ठेके को भी बनाया निशाना इस वारदात के बाद आरोपी हाईवे पर ही शराब के ठेके पर पहुंच गया। यहां भी उसने गन प्वाइंट पर ठेके पर ड्यूटी कर रहे कर्मी से 3 हजार रुपए छीन लिए और कार में बैठकर भाग गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने जिला अंबाला में भी एक लूटपाट की एक घटना को अंजाम दिया। अंबाला पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। चोरी की कार का इस्तेमाल किया- मोहन लाल पुलिस ने शिकायत पर थाना इस्माइलाबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रही CIA-2 के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आरोपी ने वारदात के लिए चोरी की कार का इस्तेमाल किया। आरोपी ने जिरकपुर (पंजाब) से चंडीगढ़ नंबर की कार को चुराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *