हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में फोटोग्राफर ने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार ने फोटोग्राफर की गर्लफ्रेंड और उसके पुराने बॉयफ्रेंड पर आरोप लगाया है। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान करनाल के पावर कॉलोनी के रहने विकास कुमार (24) के रूप में हुई। विकास ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से ग्राफिक एंड एनीमेशन में B.sc किया था। विकास यहां सुभाष मंडी में किराए के कमरे पर रहता था। कुछ समय पहले उसने किसी के पास फोटोग्राफरी का काम स्टार्ट किया था। गर्लफ्रेंड को भेजी फोटो- सुलतान सिंह पिता सुलतान के पुलिस को बताया कि विकास ने सुसाइड करने से पहले अपनी गर्लफ्रेंड को फंदे की फोटो भेजी थी, क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड अपने पुराने बॉयफ्रेंड के साथ दोबारा रहने लगी थी। इससे उसका बेटा विकास काफी आहत था। इसी को लेकर दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई थी। पड़ोसी की छत से आई गर्लफैंड पिता के मुताबिक, बेटे की गर्लफ्रेंड ने फोटो देखी, तो कुछ समय बाद दूसरे युवक के साथ पड़ोसी की छत से विकास के कमरे पर पहुंची थी। दोनों करीब आधा घंटा वहां रुके रहे। विकास को फंदे पर लटका दोनों ने मामले की जानकारी अन्य लोगों को दी। आरोप लगाया कि दोनों विकास को नीचे उतारकर फिर पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि उन्होंने विकास की हत्या के बाद उसे पंखे से लटकाया है। पुलिस कर रही मामले की जांच- बलजीत सिंह कृष्णा गेट थाना के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में विकास के सुसाइड करने की आशंका है। डॉक्टरों ने भी सुसाइड करने की पुष्टि की है। फिर भी पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। विसरा रिपोर्ट या डिजिटल साक्ष्य से कोई नई बात सामने आती है, तो उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।