कुरुक्षेत्र जिले में कम्युनिटी सेंटर में चौकीदार ने शनिवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। चौकीदार शराब पीने का आदी था। आज सुबह अचानक उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिवार ने दरवाजा खुलाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो चौकीदार का शव फंदे पर लटका था। मृतक की पहचान सुभाष चंद (50) निवासी सेक्टर-8 कम्युनिटी सेंटर कुरुक्षेत्र के रूप में हुई। सुभाष नगर परिषद थानेसर में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगा हुआ था। घटना शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। घटना के वक्त सुभाष के दोनों बेटे और पत्नी घर पर मौजूद थे। अंदर से दरवाजा किया बंद मृतक के बेटे करण ने बताया कि वह घटना के वक्त टॉयलेट गया हुआ था। उसका बड़ा भाई कृष्ण कुमार बाथरूम में नहा रहा था और मां मोनिका रसोई में खाना बना रही थी। इसी बीच उसके पिता सुभाष चंद ने साइड के कमरे का दरवाजा बंद कर कुंडी लगा ली। कुछ देर तक उसके पिता ने दरवाजा नहीं खोला तो उनको कुछ शक हुआ। कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़ा उसे भाई ने सेंटर में खड़े सफाईकर्मियों को बुलाया। दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने कुल्हाड़ी से दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। अंदर जाकर देखा तो उसके पिता ने पंखे के साथ चुन्नी का फंदा बनाकर लटके हुए थे। उन्होंने तुरंत चुन्नी काटकर उनको नीचे उतारा और सेक्टर-4 के पॉलीक्लिनिक ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसके पिता को LNJP अस्पताल रेफर कर दिया। LNJP पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उसके पिता काफी ज्यादा शराब पीते थे। सुबह भी उसके पिता ने शराब पी रखी थी। शराब पीने के बाद चाय-बिस्किट भी खाए थे। शराब पीने के कारण परिवार भी परेशान था पत्नी और 2 बेटों को छोड़ गए सुभाष करण (21 साल) भगवान परशुराम कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। उसका बड़ा भाई कृष्ण कुमार ड्राइवरी का काम करता है। उधर, सेक्टर-7 चौकी में तैनात जांच अधिकारी ASI वरुण ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से सुभाषा की मौत की सूचना मिली थी। इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।