कुरुक्षेत्र में छत गिरने से महिला की मौत:पति का चल रहा इलाज; मकान में सोया था दंपती; बारिश की वजह से छत ढही

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में सुबह बारिश की वजह से मकान की छत ढह गई। इस हादसे में 55 साल की महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। पड़ोसियों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। शाहाबाद के रावा गांव की पूनम देवी के मुताबिक, सुबह उसकी सास सोमा देवी और ससुर मिया राम अपने घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान बारिश की वजह से घर की कड़ियों वाली छत भरभराकर गिर गई, जिससे दोनों मलबे के नीचे दब गए। जोरदार आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर दौड़े आए। परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया उन्होंने पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाया और दोनों को तुरंत अस्पताल भर्ती कराया। यहां उसकी सास सोमा देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि ससुर मिया राम को सरकारी अस्पताल शाहाबाद में दाखिल कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बिजली गिरने की आशंका जानकारी के मुताबिक, मकान की छत कड़ियों पर टिकी थी। छत पर आसमानी बिजली गिरने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। छत गिरने से घर के अंदर का पूरा सामान मलबे के नीचे दब गया। उधर, परिजन शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *