हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) को थप्पड़ मारने को लेकर की घटना के बाद से धान की खरीद और उठान का काम बंद पड़ा है। साथ ही विभाग के कर्मी लघु सचिवालय पर धरने पर बैठे गए थे और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। अब प्रशासन की ओर से मंडियों में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। इस पर अधिकारी और कर्मचारी धान की खरीद, उठान और भुगतान का काम करने पर राजी हो गए हैं। आज शनिवार से मंडियों में काम शुरू होने की उम्मीद है। बुधवार मारा थप्पड़ बीते बुधवार को गुरनाम सिंह चढूनी ने धान की खरीद और बिक्री नहीं होने का आरोप लगाकर बातचीत करने आए DFSC राकेश आर्य को थप्पड़ जड़ दिया था। हंगामे के बाद चढूनी पर FIR दर्ज की गई, मगर उनको छोड़ने पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने चढूनी की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर लघु सचिवालय पर धरना शुरू कर दिया। सुरक्षा देगा प्रशासन
DC विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि धान के सीजन में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। आज 18 अक्टूबर की सुबह से दोबारा नियमों के अनुसार धान की खरीद और उठान का काम शुरू होगा। इसके साथ ही मंडियों में ड्यूटी देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की सुरक्षा प्रशासन सुनिश्चित करेगा।