कुरुक्षेत्र में नाबालिग लड़की से रेप का आरोपी गिरफ्तार:अश्लील VIDEO भी बनाई, 7वीं क्लास की स्टूडेंट, दोस्त से भी कराया यौन शोषण

कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव में पड़ोस की नाबालिग छात्रा के साथ रेप करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहम्मद शहजाद उर्फ राजू निवासी बिहार करीब एक साल से नाबालिग का यौन शोषण कर रहा था। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर नाबालिग की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना रखी थी। आरोपी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने अपने एक और साथी अली से भी नाबालिग का यौन शोषण करवाया था। आरोपी शहजाद की पड़ोस में बुटीक और अली की कबाड़ी की दुकान है। पुलिस ने आरोपी शहजाद को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। 7वीं क्लास में पढ़ रही नाबालिग लड़की की मां ने 13 फरवरी को पुलिस को बताया कि वह पिछले 8-10 साल से अपने परिवार के साथ गांव में किराए के मकान में रह रही है। उसकी 14 साल की बेटी पास के सरकारी स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ती है। पड़ोस का शहजाद उर्फ राजू पिछले करीब एक साल से उसकी बेटी के साथ रेप करता रहा। आरोपी ने जबरदस्ती उसकी बेटी की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना रखी है। दोस्त और पत्नी भी शामिल महिला ने बताया कि आरोपी शहजाद ने बेटी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसकी बेटी को ब्लैकमेल किया। इसमें आरोपी शहजाद की पत्नी नासरीन खातुन भी शामिल है। आरोपी शहजाद ने अपने दोस्त अली से भी उसकी बेटी का यौन शोषण करवाया। आरोपी बार-बार उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर गलत काम करते रहे। स्कूल जाने से डर रही थी बेटी इस घटना की वजह से उसकी बेटी किसी को कुछ नहीं बताने और स्कूल जाने से डर रही थी। दो दिन पहले उसने पूरी बात बताई। जांच अधिकारी सरोज ने बताया कि पुलिस ने महिला थाने में आरोपी शहजाद उर्फ राजू, उसकी पत्नी नासरीन और अली के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *