कुरुक्षेत्र में फूड इंस्पेक्टर को दोबारा सस्पेंड किया:राज्यमंत्री नागर बोले-किसने बहाल कर दिया, DFSC का जवाब-मेरे आने से पहले हो गए

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने अपने विभाग के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को दोबारा सस्पेंड करने के लिए आदेश दिए। बैठक में कुल 15 एजेंडे रखे गए। इसमें से 9 मामलों की सुनवाई के बाद मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि 6 को अगली बैठक के लिए पेंडिंग रखा गया। लाडवा की महावीर कॉलोनी के सोनू नारंग ने अपनी शिकायत रखी कि फूड सप्लाई के इंस्पेक्टर नवीन कुमार और सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार को दोबारा से बहाल कर दिया है। इस बात पर राज्यमंत्री ने हैरानी जताई कि इनको बहाल किसने कर दिया ? उन्होंने तुरंत DFSC नरेश कुमार से जवाब तलब किया। करीब 3 महीने पहले उनको सस्पेंड किया गया था। मेरे आने से पहले हो गए बहाल- नरेश कुमार DFSC नरेश कुमार ने जवाब दिया कि उनके जॉइन करने से पहले उनको बहाल कर दिया गया था। इस पर राज्यमंत्री ने केस का स्टेट जाना और उनको दोबारा से सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही DFSC से सस्पेंड की कार्रवाई की जानकारी लेकर मुख्यालय को तुरंत रिपोर्ट भेजने की बात कही। मकान बेचने वाले को तुरंत करो गिरफ्तार- राज्यमंत्री बैठक के पहले मामले में विष्णु कॉलोनी के सोम प्रकाश की शिकायत पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। आरोपी मकान विक्रेता हरी सिंह ने पूरी पेमेंट लेने के बावजूद मकान पर कब्जा नहीं दिया। राज्यमंत्री ने दोनों पक्ष की बात सुनी और बोले कि शिकायतकर्ता को मकान की पॉजेशन दिलवाई जाए। साथ ही हरी सिंह को गिरफ्तार करने के आदेश भी दिए। प्लॉट के पेड़ कटवाए जाएं सेक्टर-2 की सरोजबाला की शिकायत पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग (HSVP) को निशानदेही करने और वन विभाग को प्लाट में खड़े पेड़ काटने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल से समस्या को लेकर शिकायतकर्ता विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, जिसके लिए उसको मुआवजा भी दिया। प्रदेश में 12 FIR दर्ज
राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश में रसोई गैस को लेकर सरकार और प्रशासन सतर्क है। गैस को लेकर कालाबाजारी करने और अवैध प्रयोग करने के प्रदेशभर में अभी तक 12 FIR दर्ज की गई हैं और करीब 169 सिलेंडरों को जब्त किया गया है। इनमें कुरुक्षेत्र में 18, नारनौल 60, करनाल 5, अंबाला में 21, खरखौदा में 28, फरीदाबाद में 18 और जींद में 19 सिलेंडर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *