कुरुक्षेत्र में भाई के संस्कार में आए NRI की मौत:NH-152 पर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, भाभी सरपंच

कुरुक्षेत्र जिले में पूर्व सरपंच के संस्कार में जर्मनी से आए भाई की एक्सीडेंट में मौत हो गई। पूर्व सरपंच का भाई चंडीगढ़ से अपनी स्कॉर्पियो कार में वापस अपने घर आ रहा था। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर इस्माइलाबाद के जलबेहड़ा गांव के पास उनकी स्कॉर्पियो कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो 90 डिग्री तक घूम गई। इसमें कार चला रहे पूर्व सरपंच के भाई NRI गुरदीप सिंह (60) ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथ बैठे गांव के ही जगविंदर सिंह जख्मी हो गए। गुरदीप सिंह मूलरूप से पिहोवा के सतौड़ा गांव के रहने वाले थे। 2 दिन पहले हुई थी पूर्व सरपंच की मौत 2 दिन पहले उनके भाई पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह की मौत हो गई थी, उन्हीं के अंतिम संस्कार में शामिल होने गुरदीप सिंह जर्मनी से लौटे थे। अभी उनकी भाभी सुरजीत कौर गांव सतौड़ा की मौजूदा सरपंच हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *