कुरुक्षेत्र में मंत्री कृष्ण बेदी का विपक्ष पर तंज:बोले- जनता को गुमराह करने में जुटा; सरकार बढ़ाकर देगी पेंशन

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शुक्रवार को कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री ने पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 5 नए कमरों का भूमि पूजन किया। साथ ही स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत में पंजाब में BJP की सरकार बनाने का दावा भी किया। कैबिनेट मंत्री बेदी ने कहा कि विपक्ष सिर्फ झूठ बोलता है। उसके पास कोई सकारात्मक सोच या विचार नहीं है। विपक्ष की बेवजह आरोप लगाने की आदत बन चुकी है। विपक्ष के पास करने के लिए कुछ काम नहीं है, इसलिए जनता को गुमराह करके सरकार को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। हरियाणा तरक्की के रास्ते पर- बेदी बेदी ने कहा कि BJP की अगुआई में प्रदेश तरक्की के रास्ते पर चल रहा है। विपक्ष को ये बात मंजूर नहीं हो रही। पेंशन को लेकर भी झूठ फैलाया गया। सरकार ने पेंशन देना ही नहीं, बल्कि उसको बढ़ा भी दिया। वृद्धावस्था पेंशन के अलावा विधवा, दिव्यांग, कैंसर पीड़ित और अविवाहित समेत सभी कैटेगरी में पेंशन बढ़ाई गई है। एक नवंबर से सबको बढ़ी हुई पेंशन मिलने लगेगी। पंजाब में बनाएंगे BJP सरकार बेदी ने कहा कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। दावा कि पंजाब में BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और डबल इंजन की सरकार पंजाब का पूरा विकास करेगी। बजट को लेकर कहा कि हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर बजट घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *