हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं। यहां वे सेक्टर-8 में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी मीटिंग करेंगे। इसके बाद कार्यालय में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस मीटिंग में भाजपा कार्यकर्ताओं से जिले में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा होगी। शाम को सीएम नायब सिंह सैनी पंजाब के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले उनका सोनीपत के गोहाना में एक स्कूल कार्यक्रम तय है। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग में सीएम नायब सिंह सैनी आगामी कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा करेंगे। यह मीटिंग इसलिए खास मानी जा रही है, क्योंकि इसमें कार्यकर्ता सीधे उनसे अपनी बात रख सकेंगे। सुरक्षा के इंतजाम पूरे सीएम के इस पूरे दौरे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। जगह-जगह चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से चलें और किसी तरह की कोई समस्या न आए। 3 महीने पहले अचानक रुके करीब 3 महीने पहले सीएम नायब सैनी अचानक पिपली अनाज मंडी धर्मशाला में पहुंच गए थे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 129वें एपिसोड को सुना था। अचानक सीएम के कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ता भी हैरान हो गए थे। उस समय भी सीएम सोनीपत में खरखौदा की रैली के लिए जा रहे थे।