कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय गुरु रविदास जयंती समारोह:सीएम नायब सैनी और मनोहर लाल खट्‌टर मुख्यातिथि, 124 करोड़ में बना रहा धाम-म्यूजियम

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में आज गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह होने वाला है। यह आयोजन जीटी रोड पर उमरी गांव में होगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार इसकी अध्यक्षता करेंगे।
कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन तैयारियां पूरी कर चुका है। समारोह स्थल को 10 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर के लिए अलग नोडल अधिकारी नियुक्त है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने समारोह और अन्य लोगों के लिए अलग-अलग रूट प्लान तैयार किया है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे। उमरी में बनेगा गुरु रविदास धाम समारोह के साथ ही एक बड़ा प्रोजेक्ट भी जुड़ा है। उमरी में संत शिरोमणि गुरु रविदास धाम और म्यूजियम बनाया जा रहा है। इसकी कुल लागत 124 करोड़ रुपये है। यह धाम गुरु रविदास के जीवन, उनकी शिक्षाओं और भक्ति आंदोलन को समर्पित होगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। भवन के शिखर पर लगेगी प्रतिमा इस धाम को पांच एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसमें भवन के सबसे ऊपर गुरु रविदास की 38 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। यह प्रतिमा नेशनल हाईवे से गुजरने वाले लोगों को दूर से ही दिखाई देगी। प्रोजेक्ट के करीब 90 करोड़ रुपये के कामों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री काम का जायजा भी लेंगे।। समारोह में आने के लिए रुट प्लान -चंडीगढ़, अम्बाला और शाहाबाद की तरफ से आने वाले वाहन नेशनल हाईवे-44 से उमरी चौक से पहले सर्विस रोड पर शनि मंदिर पार पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क करेंगे। -हिसार, सिरसा, कैथल और पिहोवा की तरफ से आने वाले वाहन सेक्टर 2/3 फ्लाईओवर से उमरी रोड पर सर्विस रोड से शनि मंदिर पार करके पार्किंग तक पहुंचेंगे। -दिल्ली, पानीपत और करनाल की तरफ से आने वाले वाहन उमरी फ्लाईओवर से उमरी रोड से पार्किंग में जाएंगे। अन्य के लिए रूट डायवर्ट प्लान -भादसों से पिपली-कुरुक्षेत्र आने वाले वाहन भादसों से लाडवा और पिपली से होते हुए कुरुक्षेत्र जाएं। -भादसों या आसपास के गांव से आने वाले वाहन सोढ़ी-बोढ़ी मोड से पिपली और कुरुक्षेत्र जा सकते हैं। -भादसों से आने वाले वाहन ढेरु माजरा मोड़, शादीपुर, किशनपुरा और पिपली से होते हुए भी कुरुक्षेत्र जा सकते हैं। -कुरुक्षेत्र से उमरी और भादसों जाने वाले छोटे वाहन जीटी से उमरी चौक से सर्विस रोड से होते हुए नोवल ढाबे से आगे पेट्रोल पंप के पास से उमरी जा सकेंगे। -बड़े और भारी वाहन नेशनल हाइवे-44 से उमरी चौक से सर्विस रोड से होते हुए गांव समानी से उमरी जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *