कुरुक्षेत्र में सफाई कर्मी की नशे से मौत:ट्यूबवेल पर बेसुध हालत में मिला, दोस्तों पर शराब पिलाकर लावारिस छोड़ने का आरोप

कुरुक्षेत्र जिले के झीवंरहेड़ी गांव के सफाई कर्मी की संदिग्ध मौत हो गई। सफाई कर्मी 4 मार्च को अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए गया था और उसी दिन से लापता था। कर्मी गांव के पास ही एक ट्यूबवेल के पास नशे की हालत में पड़ा मिला। सुबह उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई] तो परिवार उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 25 साल के मंथन के गांव झीवंरहेड़ी के रूप में हुई है। मंथन कुरुक्षेत्र की जिन्दल सिटी में साफ-सफाई का काम करता था। पुलिस को मंथन के शरीर पर खरोच और इंजेक्शन लगाने के निशान मिले। साथ ही पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतलें और सिरिंज बरामद हुई। रात को दोस्तों के साथ गया था देसराज ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च को उसका बेटा मंथन गांव के अपने दोस्त मनदीप और आकाश के साथ गया था। उस रात करीब 9 बजे उसने अपने बेटे मंथन को फोन किया, तो उसने थोड़ी देर में घर आने की बात कही, लेकिन मंथन पूरी रात घर नहीं लौटा और बाद में उसका फोन भी बंद हो गया। रात को 3 बजे तलाश शुरू रात करीब 3 बजे मंथन की मां सुनीता ने उसके दोस्त मनदीप को फोन किया। इसके बाद मनदीप उनके घर आया और परिवार के साथ मिलकर मंथन की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद गांव के पास डेरा बैडसाल के शेर सिंह के ट्यूबवेल पर मंथन नशे की हालत में पड़ा मिला। आसपास सिरिंज और शराब की खाली बोतलें भी पड़ी हुई थी। सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत सुबह करीब 6 बजे मंथन की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसे पिपली में डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मंथन के शरीर की जांच करने पर उसकी कमर, दोनों कोहनियों और बाईं टांग पर खरोंच के निशान मिले। साथ ही इंजेक्शन के निशान भी दिखाई दिए। गांव के युवकों ने कराया नशा पिता ने बताया कि उस दिन गांव के कई युवक मंथन के साथ घूम रहे थे। आरोप लगाया कि उन युवकों ने उसके बेटे को नशा करवा दिया और ज्यादा नशे करने की वजह से उसके बेटे की मौत हो गई। मंथन पहले नशा किया करता था, लेकिन कुछ समय से उसने नशा छोड़ दिया था। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जांच अधिकारी SI महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घर और घटनास्थल से का खुद जांच करने के साथ फॉरेंसिक टीम से सैंपल एकत्रित करवाए। देसराज की शिकायत पर थाना सदर थानेसर में BNS की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *