हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में पहली बार राज्य स्तर पर बैसाखी महोत्सव आयोजित हो रहा है। कुरुक्षेत्र में पहली बार मनाए जा रहे बैसाखी महोत्सव का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बैसाखी महोत्सव में लगे स्टॉल का अवलोकन किया। इसके बाद पतंग भी उड़ाई। मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए स्पेशल 6 फीट की रंग बिरंगी पतंग तैयार की गई थी। केडीबी मेला ग्राउंड में चलने वाले महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। महोत्सव में 500 ड्रोन का शानदार शो आसमान को रंगीन बना देगा। महोत्सव में एक साथ सैकड़ों रंग-बिरंगी पतंगें उड़ेगी। मुख्यमंत्री सैनी परंपरागत अंदाज में खुद भी पतंग उड़ाएंगे। उनके लिए खास तौर पर 6 फीट लंबी पतंग तैयार की गई है। 38 लाख से ज्यादा के इनाम महोत्सव में खेल और संस्कृति दोनों का पूरा मेला सजा है। कुश्ती दंगल, सर्कल कबड्डी, गतका, हरियाणवी स्टाइल पगड़ी बांधने, दस्तारबंदी जैसी कई प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें कुल 38 लाख रुपए से ज्यादा की इनामी राशि बांटी जाएगी। दंगल के करीब 200 मुकाबले होने वाले हैं। लखविंद्र और कुलविंद्र जमाएंगे माहौल शाम का कार्यक्रम भी खास रहेगा। आज शाम 7 बजे प्रसिद्ध गायक लखविंद्र वडाली मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। कल कुलविंद्र बिल्ला अपनी गायकी से दर्शकों का मन मोह लेंगे। समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे। महोत्सव में गेहूं निकालने की पूरी प्रक्रिया को प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा।