कुरुक्षेत्र में स्कूल प्रिंसिपल से ठगे 24 लाख:इंस्टाग्राम पर ‘इन्वेस्टर’ बनकर आई लड़की ने जाल में फंसाया; प्रॉफिट का दिया लालच

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में साइबर ठगों ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को इन्वेस्टमेंट में फंसाकर दो महीने में 24 लाख रुपए ठग लिए। पैसे इन्वेस्ट करने के बाद प्रिंसिपल ने ऐप से पैसे निकालने की कोशिश तो ठग ने कमीशन के पैसे जमा करने की धमकी दी। ठग ने इंस्टाग्राम पर प्रिंसिपल को मैसेज कर संपर्क किया था। पुलिस को करनाल के रहने वाले सुखदेव सिंह ने बताया कि वे शाहाबाद के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। दिसंबर में उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक लड़की का मैसेज आया। उसे लड़की ने खुद को इन्वेस्टर बताया और उनको m.xtbmarteav.cc में इन्वेस्ट करवाकर अच्छा प्रॉफिट दिलाने का भरोसा दिया। पैसे कर दिए इन्वेस्ट वे उस लड़की की बातों में आ गए। उन्होंने लिंक खोला और लड़की के दिए नंबर पर पैसे ट्रांसफर करने शुरू कर दिए। उन्होंने करीब 2 महीने में अपने और अपनी पत्नी के खाते से करीब 24 लाख रुपए निकाल कर लड़की के बताए अकाउंट में इन्वेस्ट कर दिए। शुरू में उनको इन्वेस्ट मनी पर प्रॉफिट भी मिला। विड्रॉल करने पर मांगे और पैसे करीब 2 महीने बाद उसने ऐप से पैसे निकालने की कोशिश की तो एक भी पैसा विड्रॉल नहीं हुआ। उसने लड़की से संपर्क किया तो उसने विड्रॉल करने के लिए और पैसे मांगने शुरू कर दिए। साथ ही पैसे जमा नहीं करवाने पर धमकी दी। शक होने पर उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *