कुरुक्षेत्र में हत्यारोपी की मदद करने वाला गिरफ्तार:8 केस पहले से दर्ज, अमेरिका से लौटे युवक को थार से कुचला था; शादी में हुई थी बहस

कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में पुलिस ने अमेरिका से लौटे युवक की थार से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी की मदद करने वाले एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोमनाथ (50) निवासी इस्माइलाबाद के रूप में हुई। आरोपी सोमनाथ के खिलाफ अंबाला और करनाल में धोखाधड़ी व इमिग्रेशन एक्ट के तहत 8 केस दर्ज हैं। हालांकि हत्या का मुख्य आरोपी दीपांशु अभी फरार चल रहा है। दीपांशु ने तीन बार साहिल (30) निवासी खेड़ी शीशगरां के ऊपर से गाड़ी निकाली थी। आरोपी ने साहिल के साथ-साथ उसके जीजा को टक्कर मारी थी। साहिल अपने जीजा की रिश्तेदारी में हो रही शादी में शामिल होने आया था। डीजे पर गाने को लेकर कहासुनी हुई गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी निवासी शैमिन पंजरथ ने बताया कि मेरा साला साहिल कुमार 29 मार्च की रात शादी के प्रोग्राम में शामिल होने आया था। इस प्रोग्राम में उसकी कॉलोनी का दीपांशु भी आया था। दीपांशु और साहिल DJ पर डांस कर रहे थे। यहां गाने को लेकर दीपांशु और साहिल के बीच थोड़ी बहस हुई थी। जीजा-साले को थार से टक्कर मारी तब उनको समझाकर शांत कर दिया था। प्रोग्राम के बाद रात करीब 12:40 बजे मैं अपने साले साहिल कुमार, दोस्त सिमरदीप सिंह, रमन नागपाल और विपुल बजाज के साथ हाईवे पर चम्मू चौक के पास खड़ा था। तभी सामने से काली थार (HR 31 W 2645) आई, जिसने साहिल के साथ-साथ मुझे जोरदार टक्कर मार दी। साहिल के ऊपर चढ़ाई थार टक्कर मारने के बाद दीपांशु ने उनके पास गाड़ी रोकी और शीशा नीचे किया। तब मैंने दीपांशु से पूछा कि बंदा मारना चाहते हो क्या? तभी दीपांशु ने जवाब दिया, अच्छा बच गया और फिर गाड़ी पीछे करके दोबारा साहिल के ऊपर से तीन बार थार चढ़ाई। उसके बाद दीपांशु मौके से भाग गया। अमेरिका जाने के बाद पहली बार घर आया घायल साहिल को गाड़ी से अंबाला के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहिल करीब एक-डेढ़ महीना पहले ही अमेरिका से अपने घर आया था। साहिल अमेरिका जाने के बाद पहली बार घर लौटा था। साहिल अमेरिका में स्टोर पर काम करता था। आरोपी पर 8 केस पहले दर्ज इस्माइलाबाद थाने के SHO जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सोमनाथ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोमनाथ की दीपांशु की छिपने में मदद की थी। साथ ही उसने उसे पैसे भी मुहैया करवाए थे। आरोपी पर धोखाधड़ी व इमिग्रेशन एक्ट के तहत 8 केस पहले से दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *