कुरुक्षेत्र शहर में एक प्राइवेट कंपनी के संचालक अपने एक कस्टमर के 20 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। कस्टमर ने अपने बेटे के नाम पर 20 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराई थी। कंपनी के संचालक ने अपने लालच में पहले कस्टमर की FD को रिन्यू कर दिया। फिर ब्याज देना बंद कर दिया और ब्रांच ऑफिस बंद कर भाग गए। सेक्टर-5 के रहने वाले राजिंदर कुमार ने शिकायत में बताया कि उसने परिधि निधि लिमिटेड कंपनी ऑफिस कुरुक्षेत्र में 22 अगस्त 2023 को अपने बेटे वासु के नाम पर 20 लाख रुपए की FD कराई थी। उसे हर महीने ब्याज मिलता था। FD की मैच्योरिटी 22 अगस्त 2024 को होनी थी, लेकिन संचालक रईस खान और सीमा बेगम ने FD को बिना बताए रिन्यू कर दिया। मार्च 2025 तक आता रहा ब्याज मार्च 2025 तक उनको FD का ब्याज मिलता रहा, लेकिन उसके बाद बंद हो गया। इसलिए वे ब्याज बंद होने कंपनी के न्यू बस स्टैंड ऑफिस गए और रईस खान से बात की। रईस ने उसे लालच दिया कि FD को 25 लाख की कर दो, जिससे ब्याज की दर बढ़ जाएगी। लेकिन उसने पैसे नहीं होने की वजह से मना कर दिया। ब्याज में एडजस्ट करने का दिया झांसा फिर रईस ने उसे FD को 25 लाख की करने के लिए ब्याज में एडजस्ट करने का झांसा दिया। भरोसा किया करके उसने रईस की बात मान ली और FD को 25 लाख रुपए की करवा दिया। वह अब अपने FD के पैसे लेने गया तो कंपनी के ऑफिस पर ताला लगा मिला। आसपास से पता चला कि आरोपी 2 महीने पहले ऑफिस बंद कर भाग गए। पुलिस कर रही मामले की जांच उसने कई बार उनके मोबाइल नंबर पर कॉल की, लेकिन दोनों नंबर बंद मिले। अब पुलिस ने शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और रईस खान और सीमा बेगम की तलाश कर रही है।