कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में पटियाला रोड पर एक बाइक ने दूसरी बाइक के पीछे टक्कर मार दी। हादसे में 16 साल के किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी बाइक राइडर मौके से भाग गया। बाप-बेटा बाइक पर किसी काम से गए थे। मृतक की पहचान अभिशेष कुमार के रूप में हुई। अभिशेष का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, लेकिन करीब 20 साल से जुलमत गांव में रहता है। अभिशेष के पिता प्रमोद महतो किसान के पास नौकरी करता है। अभिशेष अपने अपने भाई और बहन में सबसे बड़ा था। घर लौटते वक्त हादसा प्रमोद महतो निवासी जुलमत ने पुलिस को बताया कि वह कल रात करीब 10:30 बजे अपने बड़े बेअे अभिशेष के साथ बाइक पर निजी काम से ट्यूकर गांव गया था। काम निपटान के बाद दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। उसका बेटा अभिशेष बाइक पर उसके पीछे ही बैठा था। बाइक के पीछे मारी टक्कर वे ट्यूकर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। उसका बेटा अभिशेष पक्की सड़क पर गिर पड़ा और वो बाइक समेत खेतों में जा गिरा। अभिशेष के माथे पर गहरी चोट लगी और खून बहने लगा। रास्ते में तोड़ा दम उसने अपने बेटे को संभाला और तुरंत गांव में मदद के लिए फोन किया। उसने गांव के लोगों की मदद से अभिशेष प्राइवेट अस्पताल पिहोवा पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वे उसे LNJP अस्पताल कुरुक्षेत्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने अभिशेष को चेक करके ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। आरोपी मौके से फरार टक्कर मारने के बाद बाइक राइडर उसके पास भी आया, लेकिन फिर अपनी बाइक (HR41L-1346) लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर केस दर्ज किया है।