कुरुक्षेत्र से HSGMC ने रिलीज किया नानकशाही कैलेंडर:प्रधान झींडा बोले- 31 को पेश करेंगे कमेटी का बजट, कानून बदलने की जरूरत

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) की तरफ से नानकशाही कैलेंडर रिलीज किया गया। इस दौरान कमेटी के प्रधान जगगदीश सिंह झींडा ने 31 मार्च को बजट पेश करने का ऐलान भी किया। हालांकि कल 16 मार्च को हरियाणा सिख जुडिशरी में तारीख भी लगी हुई है। कमेटी के हेड ऑफिस में बातचीत करते हुए प्रधान झींडा ने बताया कि 31 मार्च को हरियाणा कमेटी का बजट पेश किया जाएगा। बजट में गुरुद्वारा, स्कूल और शिक्षा को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा, इसलिए बजट से पहले 26-27 मार्च को सभी मेंबर्स के साथ मीटिंग होगी। मेंबर्स से विचार-विमर्श करने के बाद बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री को लिखा पत्र झींडा ने कहा कि कमेटी का बजट हरियाणा की सिख संगत के लिए काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए अगर किसी मेंबर का कोई सुझाव या ऐतराज है, तो 30 मार्च तक कमेटी के सामने रख सकता है। अगले दिन बजट पेश किया जाएगा। उन्होंने कल मेजोरिटी को लेकर सीएम नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की थी। टू-थर्ड मेजोरिटी बन रही बाधा उन्होंने कहा कि कमेटी में टू-थर्ड (2/3) की मेजोरिटी गलत बनी हुई है। इस कारण हरियाणा के गुरुद्वारों का विकास नहीं हो रहा है। इस कानून को बदलने की जरूरत है। SGPC पंजाब और दिल्ली कमेटी में इस तरह का कोई कानून लागू नहीं है, जबकि हरियाणा कमेटी में बनाया गया है। इसका खामियाजा हरियाणा की संगत को उठाना पड़ रहा है। मेंबर्स की फोटो नहीं लगेगी झींडा ने कहा कि बजट पेश करने के लिए आयोग की परमिशन की जरूरत नहीं है। आज नानकशाही कैलेंडर 2026-2027 रिलीज किया गया है। पहले नानकशाही कैलेंडर में मेंबर्स अपनी-अपनी फोटो लगाते थे। अब इस परंपरा को कमेटी ने बंद कर दिया है। इसमें किसी मेंबर्स की फोटो नहीं लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *