कुरुक्षेत्र हादसे में युवक की मौत, दोस्त जख्मी:कार ने मारी बुलेट को टक्कर, मंदिर से माथा टेककर लौट रहे थे घर, भाई के सामने एक्सीडेंट

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में बुलेट बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दोस्त बाइक पर संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में माथा टेकने आए थे और वापस अपने घर जा रहे थे। मृतक की पहचान अमन (28) निवासी भौर सैयदां के रूप में हुई। राहुल मेहनत-मजदूरी का काम करता है। एक्सीडेंट में जख्मी उसके दोस्त सोहन लाल का आदेश मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना कल शनिवार देर शाम की है। पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवा दिया। दोस्त के साथ आया मंदिर राहुल ने पुलिस को बताया कि वह टीकरी गांव से अपना काम निपटाकर अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में अरुणाय गांव के शिव मंदिर के पास उसने अपने बड़े भाई अमन कुमार और उसके दोस्त गांव के ही सोहन लाल को देखा। दोनों मंदिर में माथा टेककर बुलेट पर घर लौट रहे थे। उसने उन दोनों से बातचीत भी की। कार ने मारी बुलेट को टक्कर सोहन लाल बाइक चला रहा था और उसका भाई अमन पीछे बैठा था। वे अपनी बाइक पर उससे आगे चल रहे थे। जैसे ही वे सैंसा गांव से पहले माता मंदिर के पास पहुंचे। तभी सैंसा की तरफ से आई तेज रफ्तार कार (HR08X-6738) ने बुलेट में टक्कर मार दी। इस टक्कर से सोहन और अमन बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार उसने अपनी बाइक साइड में रोककर उन्हें संभाला। ड्राइवर भी अपनी कार रोककर नीचे उतरा, लेकिन उनको देखकर कार लेकर भाग गया। हादसे में अमन के सिर पर गंभीर चोटें आईं और सोहन के सिर व टांग में काफी चोटें लगीं। उसने राहगीरों की मदद से दोनों को प्राइवेट गाड़ी में डालकर पिहोवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अमन ने अस्पताल में तोड़ा दम डॉक्टरों ने अमन को चेक करते ही मृत घोषित कर दिया। सोहन की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे शाहाबाद के आदेश मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। आज अमन के शव का पोस्टमॉर्टम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *