कुरुक्षेत्र NIT में तेलंगाना के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:पंखे से लटका मिला शव, लंच के लिए बुलाने गए दोस्त ने देखा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में तेलंगाना के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के वक्त स्टूडेंट अपने रूम में अकेला ही था। उसके रूममेट लंच करने गए थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवा दिया। साथ ही उसके परिवार को सूचना देकर बुलाया गया है। पुलिस की मुताबिक, मृतक स्टूडेंट की पहचान अंगोद शिवा (19) पुत्र चंदू निवासी महेशवरी गांव जिला रंगारेड्‌डी तेलंगाना के रूप में हुई। शिवा NIT के होस्टल-3 के कमरा नंबर 228 में रहता था। शिवा NIT में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) कर रहा था। वह फर्स्ट सेमेस्टर का स्टूडेंट था। सुबह क्लास अटेंड की शिवा के साथ उसके रूम में हरियाणा के दो युवक रहते थे। शिवा ने सुबह 10 बजे क्लास भी लगाई थी। लंच होने पर शिवा अपने रूम में चला गया था, जबकि उसके साथी लंच करने चले गए थे। शिवा लंच करने नहीं आया तो उसका रूममेट उसे बुलाने चला गया। अंदर से बंद मिला कमरा रूममेट कमरे तक पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी शिवा ने दरवाजा नहीं खोला तो उसके रूममेट ने पीछे की तरफ लगी खिड़की जाकर देखा, तो शिवा ने छत के पंखे के साथ फंदा लगा रखा था। उसने तुरंत इसकी सूचना NIT प्रशासन को दी। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवाया उधर, थाना केयूके अंतर्गत थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शिवा के परिवार को सूचना दी गई है। परिवार के बयान पर होगी आगामी कार्रवाई पूछताछ में शिवा के दोस्तों ने बताया कि शिवा फोन पर बातचीत तो करता था। लेकिन उनको उसकी भाषा समझ नहीं आती थी। हालांकि शिवा उनके साथ हिंदी में बात करता था। परिवार के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *