कुरुक्षेत्र NIT में बीटेक के स्टूडेंट ने लगाया फंदा:सिरसा का रहने वाला, दोस्त से बोला- तेरे कमरे में नहीं मिलूं, तो संभाल लेना

हरियाणा के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र के हॉस्टल में आधी रात को स्टूडेंट फंदा लगाकर जान दे दी। स्टूडेंट अपने कमरे में परने (कपड़े) के साथ पंखे पर फंदे से लटका मिला। देर रात ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई। मृतक सिरसा जिले के गांव शेरपुर का रहने वाला 22 वर्षीय प्रियांशु वर्मा था। प्रियांशु NIT से बीटेक में सिविल इंजीनियरिंग के तीसरे साल का स्टूडेंट था। प्रियांशु NIT के हॉस्टल नंबर-8 के 352 कमरे में रहता था। NIT में 8 दिन के भीतर दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले जिला नूंह के घासेड़ा गांव के पवन कुमार (22) ने इसी के 452 कमरे में सुसाइड किया था। दोस्त के साथ रह रहा था प्रियांशु सिरसा जिले के किशनपुरा गांव के आदित्य ने पुलिस को बताया कि वह प्रियांशु को करीब डेढ़ साल से जानता था। मैं NIT में हॉस्टल-7 के 306 में रहता हूं और बीटेक में सिविल इंजीनियरिंग में दूसरे साल का छात्र हूं। पिछले करीब 10 दिन से मेरा दोस्त प्रियांशु मेरे साथ सो रहा था। 2 अप्रैल को घर गया था प्रियांशु पिछले हफ्ते 2 अप्रैल को मेरा दोस्त प्रियांशु अपने घर सिरसा गया था और 5 अप्रैल को वापस आ गया था। कल यानी 8 अप्रैल को प्रियांशु पेपर देने के लिए गया था। पेपर देने के बाद प्रियांशु मेरे पास कमरे पर आ गया था। उसने रात करीब 8 बजे प्रियांशु को खाना खाने के लिए पूछा, तो उसने खाने से मना कर दिया। प्रियांशु बोला- मुझे संभाल लेना उसके बाद मैं प्रियांशु को अपने कमरे पर छोड़कर खाना खाने ने के लिए चला गया था। करीब साढ़े 9 बजे प्रियांशु का उसके पास फोन आया कि मैं तेरे कमरे पर नहीं मिला, तो मुझे मेरे रूम में देख/संभाला लेना। उसके बाद मैं वॉलीबॉल खेलने के लिए चला गया। करीब 11 बजे मैं अपने कमरे पर वापस आया, लेकिन प्रियांशु यहां नहीं था। साथ वाले कमरे से देखा लटका हुआ था मैं उसे देखने के लिए उसके कमरे पर चला गया, लेकिन कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। उसने दरवाजा तोड़ने के लिए कई लातें मारी। थक हार उसने साथ वाले कमरे के रोशनदान से जाकर देखा तो प्रियांशु ने सफेद रंग के परने से फंदा लगाया हुआ था। इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज- विशाल थाना केयूके SHO विशाल कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। कमरे से कुछ संदिग्ध या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिवार के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *