हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की आनी उपमंडल में देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वारवी के पास शाढू मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार 8 अक्टूबर की रात करीब 9:45 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक पलटा हुआ वाहन देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को बाहर निकाला। पुलिस कर रही हादसे की जांच घायल व्यक्ति तो स्थानीय लोगों ने तत्काल कुल्लू जिले के सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान योगेश परमार के रूप में हुई है। मृतक कुल्लू जिले के आनी तहसील के थरोग गांव का निवासी था। इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चन्दर शेखर ने बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।