‘कृशन तू गोलियां बेचदा’ वाली रानो सामने आई:बोली- पंजाबियों ने मेरी आवाज से पैसे कमाए, अब बदनाम कर रहे; राजस्थान की रहने वाली, परिवार हरियाणा में

‘कृष्ण तू गोलियां बेचदा’ से सोशल मीडिया पर वायरल हुई हरियाणा के सिरसा के बड़ा गुढ़ा की रहने वाली महिला रानो का गुस्सा अब पंजाबियों पर फूट रहा है। महिला ने एक नया वीडियो जारी कर पंजाबियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। रानो ने पंजाबियों पर उसकी बेइज्जती करने का आरोप लगाया। रानो ने कहा कि पंजाबियों ने AI वीडियो व फोटो बनाकर खूब पैसे कमाए। रानो का कहना है कि जिस-जिस ने उसकी आवाज का इस्तेमाल किया है वो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। यही नहीं, वह पंजाबियों को कह रही है कि पहले अपने पंजाब को नशे से बचाओ तब मुझ पर गलत कमेंट करो। कुछ लोग उस पर पुलिस के साथ सेटिंग होने की बात कह रहे हैं। उसका कहना है कि हरियाणा पुलिस का स्तर इतना भी नहीं गिरा है कि जो उससे सेट हो जाए। सिंगर दिलजीत दोसांझ ने रानो की आवाज को लेकर एक रील बनाई थी, जिसके बाद रानो की आवाज खूब वायरल हो गई। हालांकि पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा इस मीम पर कड़ा संज्ञान लेने और जांच के आदेश देने के बाद रानो ने करीब 6 मिनट का वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। वीडियो में रानों ने कही 4 अहम बातें… पुराना वीडियो, दुनिया ने तमाशा बना दिया
यह पूरा विवाद एक पुराने वीडियो से शुरू हुआ था, जिसमें रानो गुस्से में एक कृष्ण नाम के व्यक्ति पर गोलियां (नशीली गोलियां) बेचने का आरोप लगा रही थी। इस वीडियो के कुछ हिस्से जैसे कृष्ण तू गोलियां बेचदा…और मेरा स्टैंड तगड़ा है..सोशल मीडिया पर जबरदस्त मीम बन गए। इसके बाद पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। आयोग का कहना है कि नशों और यौन शोषण जैसे गंभीर विषयों पर इस तरह के मजाकिया मीम बनाना समाज के लिए खतरनाक है। आयोग ने BOI को एक हफ्ते के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का नोटिस जारी किया है। रानो ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो साल 2019 का है। यह उनके गांव का आपसी झगड़ा था, जिसे किसी ने रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया। हम 100 बार लड़ेंगे और 100 बार बोलेंगे। यह हमारा निजी मामला था, लेकिन दुनिया ने इसे तमाशा बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *